फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Minister Arjun Ram Meghwal counted the achievements of Modi government

Gurdaspur News: गुरदासपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई

Sat, 03 Jun 2023 01:28 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, गुरदासपुर/पटियाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, गुरदासपुर/पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 03 Jun 2023 01:28 AM IST
सार

मेघवाल ने कहा कि पिछले नौ साल में भारत में एक पार्टी की अपना परिवार अपना विकास की नीति को छोड़कर सबका साथ सबका विकास की कहानी लिखी है। पहले भारत की आवाज किसी को सुनाई नहीं देती थी, अब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है।

विज्ञापन
Union Minister Arjun Ram Meghwal counted the achievements of Modi government
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल। - फोटो : फाइल

विस्तार

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरदासपुर में केंद्र सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि दशकों से लटकते आ रहे बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्टों को पूरा करने और नए प्रोजेक्ट शुरू करना केंद्र सरकार की विकासवादी पहुंच का आधार है। 

विज्ञापन


मेघवाल ने कहा कि पिछले नौ साल में भारत में एक पार्टी की अपना परिवार अपना विकास की नीति को छोड़कर सबका साथ सबका विकास की कहानी लिखी है। पहले भारत की आवाज किसी को सुनाई नहीं देती थी, अब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है। पिछले नौ साल में 48 करोड़ लोगों के जन-धन खाते खोले गए है, उज्ज्वला योजना के तहत 9.5 करोड़ रुपये के गैस कनेक्शन, 3.5 करोड़ घरों को बिजली, 11 करोड़ से ज्यादा शौचालय, 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना छह हजार रुपये दिए जा रहे है। इसके अलावा तीन करोड़ से ज्यादा गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिए गए है।
विज्ञापन


मोदी सरकार के नौ साल सतत विकास लाने को समर्पित: डॉ. महेंद्र सिंह
भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार का नौ साल का कार्यकाल सफल रहा है। यह नौ साल समावेशी, प्रगतिशील और सतत विकास लाने के लिए समर्पित रहे हैं। वह शुक्रवार को पटियाला में अपनी फेरी के मौके पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष जयइंदर कौर और महामंत्री बिक्रमजीत सिंह चीमा भी मौजूद रहे। डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी विकास की राजनीति को केंद्र बिंदु बनाकर मुख्यधारा में लाए हैं। साथ ही मोदी सरकार हमेशा चुनौतीपूर्ण लक्ष्यों को निर्धारित करने और उन्हें समय सीमा से पहले प्राप्त करने में विश्वास करती है।


जयइंदर कौर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जातिवाद, भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर विकास की राजनीति की स्थापना की है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता अगले एक माह तक सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के मंत्र को कलस्टर के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed