फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Minister Anurag Thakur attacks Delhi CM Arvind Kejriwal over Kumar Vishwas Allegations

चंडीगढ़: अरविंद केजरीवाल पर बरसे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कहा-आप का मतलब अरविंद एंटी पंजाब

Fri, 18 Feb 2022 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 11:10 AM IST
सार

कुमार विश्वास के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप का मतलब अरविंद एंटी पंजाब। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों में सत्ता की भूख होती है।

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur attacks Delhi CM Arvind Kejriwal over Kumar Vishwas Allegations
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आप का मतलब है अरविंद एंटी पंजाब। उन्होंने कहा कि 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल खालिस्तान समर्थकों के यहां रूके थे अब इसका खुलासा होने के बाद उन्हें उस दौरान हुई बातचीत का ब्योरा सार्वजनिक करना चाहिए।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के इन आरोपों को वह कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केजरीवाल चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब और पंजाबियत की बात कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली सरकार में उन्होंने एक भी सिख मंत्री को शामिल नहीं किया है। 
विज्ञापन


भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब को आप नशा मुक्त करने की बात कह रही है जबकि पंजाब की कमान भगवंत मान को दे दी है। केजरीवाल के इस फैसले से यह तो तय हो गया है कि पंजाब में मुफ्त में नशा लोगों तक पहुंचेगा। दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती तक नहीं की जा रही है। पंजाब में आप नेता दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को लेकर कोरोना झूठ बोल रहे हैं। स्कूलों में एक भी पंजाबी शिक्षक की तैनाती नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण में यूपी बिहार का अहम योगदान

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भईया वाले बयान पर घेरा। उन्होंने कहा कि उनका यह बयान कांग्रेस की नीति पर ही आधारित है। कांग्रेस हमेशा से फूट डालो और राज करो के फार्मूले पर ही काम करती रही है। ठाकुर ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों का अहम योगदान है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed