फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Home Ministry directs Sikh Jathas to stay away from Pakistani hospitality when visiting Gurdwaras

Warning : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिख जत्थों को पाकिस्तानियों की मेहमाननवाजी से दूर रहने की दी हिदायत, नहीं माने तो होंगे ब्लैकलिस्ट

Thu, 26 May 2022 02:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 26 May 2022 02:34 AM IST
सार

शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर 300 श्रद्धालुओं का एक जत्था अमृतसर से गुरुद्वारा ननकाना साहिब के लिए रवाना होगा। केंद्र की ओर से श्रद्धालुओं को पाकिस्तानियों की मेहमाननवाजी से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
Union Home Ministry directs Sikh Jathas to stay away from Pakistani hospitality when visiting Gurdwaras
गुरुद्वारा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जाने वाले सिख जत्थों को केंद्र सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केंद्र की ओर से जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं को पाकिस्तानियों की मेहमाननवाजी से दूर रहने की हिदायत दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति पाकिस्तानियों की मेहमाननवाजी करता है तो उसे सरकार ब्लैक लिस्ट कर देगी।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को एक पत्र जारी कर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि जून माह के दौरान पाकिस्तान में गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जाने वाले जत्थे में शामिल लोग वहां पाकिस्तानियों की विशेष मेहमाननवाजी से दूर रहें। अगर जत्थे में शामिल किसी व्यक्ति ने पाकिस्तानियों की मेहमाननवाजी स्वीकार की तो उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। इस तरह उस व्यक्ति को दोबारा पाकिस्तान जाने की आज्ञा नहीं मिल सकेगी। मंत्रालय ने पत्र में यह भी ताकीद की है की जत्थे में शामिल व्यक्ति पाकिस्तान इंटेलिजेंस और पाकिस्तान के अधिकारियों से तालमेल करने से बचें। 
विज्ञापन


पंजाब सरकार ने गृह मंत्रालय के इस पत्र की प्रतियां शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव को भेज दी हैं। शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर 300 श्रद्धालुओं का एक जत्था 21 जून को अमृतसर से गुरुद्वारा ननकाना साहिब के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जत्था 30 जून तक पाकिस्तान में ठहरेगा और इस दौरान विभिन्न गुरुद्वारों के दर्शन करेगा। कार्यक्रम के अनुसार यह जत्था 22 जून को गुरुद्वारा ननकाना साहिब से गुरुद्वारा सच्चा सौदा और 24 जून को गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब पहुंचेगा। यह जत्था 27 जून को गुरुद्वारा श्री देहरा साहिब लाहौर पहुंचेगा और 30 जून को लाहौर से भारत लौटेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed