फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Home Minister Amit Shah will hold rally in Gurdaspur on June 18

मिशन 2024: 14 को होशियारपुर में जेपी नड्डा और 18 जून को गुरदासपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे जनसभा

Wed, 07 Jun 2023 10:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Jun 2023 10:21 PM IST
सार

जेपी नड्डा 14 जून को होशियारपुर में रैली करेंगे। इन रैलियों को कामयाब बनाने में पार्टी पूरी रणनीति के साथ जुट गई है। हालांकि पार्टी इससे पहले ही अपनी लोकसंपर्क मुहिम शुरू कर चुकी है। 

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah will hold rally in Gurdaspur on June 18
- फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार के कार्यकाल को नौ साल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा के दो बड़े केंद्रीय नेता अगले सप्ताह पंजाब में रैलिया करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 जून को गुरदासपुर में विशाल रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रधान जेपी नड्डा भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले नड्डा 14 जून को होशियारपुर में रैली करेंगे। इन रैलियों को कामयाब बनाने में पार्टी पूरी रणनीति के साथ जुट गई है। हालांकि पार्टी इससे पहले ही अपनी लोकसंपर्क मुहिम शुरू कर चुकी है। 
विज्ञापन


इस बहाने पार्टी के कार्यकर्ता और नेता हर घर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं ताकि 2024 में पार्टी को मजबूत किया जा सके। ये दोनों रैलियां काफी अहम मानी जा रही हैं। अमित शाह की रैली सीमावर्ती एरिया में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूपाणी ने की निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा 

उधर, जालंधर लोकसभा उपचुनाव के बाद पहली बार पंजाब भाजपा प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ पहुंचे। रूपाणी ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में हुई अलग-अलग बैठकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के लिए पंजाब भर में जारी कार्यक्रमों, पंजाब में होने वाले आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।



बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर रूपाणी ने पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर संगठनात्मक समीक्षा के साथ-साथ चुनाव की रणनीति पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया। इससे पहले, विजय रूपाणी के भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर अश्वनी शर्मा ने पदाधिकारियों के साथ उनका पुष्प-गुच्छ के साथ स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed