फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Budget 2021: Read the reactions of Haryana leaders on Union Budget 2021

Budget 2021: मनोहर लाल ने बजट को विकासोन्मुखी, गरीब हितैषी बताया, पढ़ें- किस नेता ने क्या कहा

Tue, 02 Feb 2021 01:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 02 Feb 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Union Budget 2021: Read the reactions of Haryana leaders on Union Budget 2021
बजट 2021: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (फाइल फोटो)

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय बजट को विकासोन्मुखी, गरीब हितैषी और भविष्य के अनुकूल बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में खेती, स्वास्थ्य सेवाओं, बुनियादी ढांचे, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों पर विशेष ध्यान देने से हरियाणा के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


उन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच बजट पेश करने के लिए निर्मला सीतारमण को बधाई दी और कहा कि यह बजट अर्थव्यवस्था को व्यापक रूप से बढ़ावा देगा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए स्वामित्व योजना का विस्तार करने की घोषणा धन्यवाद योग्य है। उन्होंने कहा कि हरियाणा अग्रणी राज्य है, जिसने गांवों को लाल डोरा से मुक्त करने की योजना शुरू की, ताकि ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक, जमीन खरीदने, बेचने का अधिकार मिले और उस पर कर्ज लिया जा सके। हरियाणा की इस योजना को पूरे देश में सराहा जा रहा है और वर्तमान में इसे आठ राज्यों में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के नाम से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि किसानों, स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र, किफायती आवास के लिए महत्वपूर्ण बजट आवंटन और घोषणाएं, उज्ज्वला योजना के विस्तार से राज्य सरकार की योजनाओं को बल मिलेगा। कृषि क्षेत्र से संबंधित घोषणाओं की मनोहर लाल ने सराहना की है। उन्होंने कहा इससे 2022 तक किसानों की आय दोगुणी करने के विजन को साकार करने में मदद करेगा।

ग्रामीणों, किसानों के लिए लाभकारी साबित होगा बजट : दलाल

हरियाणा के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि यह बजट ग्रामीणों और किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय दोगुनी करने के अपने संकल्प को साकार करने के लिए कार्य कर रहे हैं। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट प्रस्तुत करते हुए एमएसपी का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है। 

उन्होंने कहा कि अब किसानों को यह कहकर बरगलाया नहीं जा सकेगा कि एमएसपी को खत्म किया जा रहा है। बजट में 1000 मंडियों को ई-नेम से जोड़ने की घोषणा की गई है। अब किसानों के बीच विपक्षी दल मंडियां समाप्त किए जाने का भ्रम नहीं फैला सकेंगे। पिछली सरकारों के मुकाबले गेहूं, धान, दलहन और कपास आदि की खरीद के आंकड़ों को प्रस्तुत कर केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अफवाह और भ्रम फैलाने वालों को आइना दिखाने का कार्य किया है। 

किसान हित के बजट के लिए प्रधानमंत्री का आभार : धनखड़
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने किसान हित के बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि  धान व गेहूं की खरीद पर आवंटन बढ़ाकर पौने दो लाख करोड़ किया। 10 हजार करोड़ दालों के लिए, 1000 करोड़ कपास के लिए, कपास की कस्टम डयूटी 10 फीसदी बढ़ाई गई, जिससे घरेलू किसानों को फायदा होगा। 

1000 करोड़ चाय बागान के श्रमिकों के लिए दिए गए। सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा देने लिए पांच हजार करोड़ का आवंटन, 1000 मंडियों को ई-नाम से जोड़ा जा रहा है। मंडियां इंटरनेट से जुड़ेंगी व एपीएमसी को एग्री इंफ्रा फंड से जोड़ा जाएगा। इससे मंडियां विकसित होंगी व आधुनिक बनेंगी। किसानों को ऋण के लिए 16.5 लाख करोड़ का इंतजाम करने पर भी प्रधानमंत्री का बहुत धन्यवाद।

आशावादी बजट : केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया
केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने बजट को आशावादी और भारत की 130 करोड़ जनता की आकांक्षाओं का प्रतीक बताया। विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में स्वास्थ्य, बुनियादी ढ़ांचा, समावेशी विकास, मानवीय संपदा, अनुसंधान और विकास और इनोवेशन के 6 स्तम्भ मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की नींव साबित होंगे। कटारिया ने जल जीवन मिशन (शहरी) की घोषणा का स्वागत किया, जिससे 2.87 लाख करोड़ रुपये के आवंटन के साथ पूरे देश में 4,378 शहरी स्थानीय निकायों में 2.86 करोड़ परिवारों को कवर करने का प्रस्ताव है।

केंद्र सरकार ने रखा सबका ख्याल : दुष्यंत

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। शिक्षा क्षेत्र का उत्थान, स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी, कृषि व ग्रामीण क्षेत्र में बेहतरी और देश का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा। देश के इतिहास में यह पहला डिजिटल बजट पेश हुआ।

कोरोनाकाल की चुनौतियों के बावजूद प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखते हुए ‘आत्मनिर्भर भारत’ की नींव रखी गई है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के लिए पहले से दोगुना बजट आवंटित किया गया है। इससे राज्य के नए एमएसएमई निदेशालय के जरिये सभी जिलों में क्लस्टर स्थापित करने की योजना को और अधिक बल मिलेगा।

स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान : विज
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय बजट में स्वास्थ्य के लिए 137 प्रतिशत वृद्धि करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कोरोना काल से उभरने के बाद आम बजट में स्वास्थ्य के लिए गत वर्ष आबंटित किए गए 94 हजार करोड़ की तुलना इस बार 2.23 लाख करोड़ का आवंटन सराहनीय कार्य है।

इससे स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, उद्योग, अनुसंधान, आधारभूत संरचना सहित सभी क्षेत्रों का समावेशी विकास होगा। शहरों को साफ सुथरा बनाने के लिए अर्बन क्लीन इंडिया मिशन पर 1.41 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे हरियाणा सहित बड़ी संख्या में देश के विभिन्न शहरों में सुविधाएं बढ़ेंगी।

नए दशक का पहला बजट संतुलित : रणजीत

बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने बजट को संतुलित एवं नए दशक का पहला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिजली उपभोक्ताओं को अनेक सहूलियत मिलेंगी। इससे बिजली उपभोक्ता एक से अधिक संवितरण कंपनियों में से अपना चुनाव करने का विकल्प रख सकेंगे। इस योजना से डिस्कॉम्स को बुनियादी संरचनाओं को तैयार करने में सहायता मिल सकेगी। इस बजट से देश के गरीब, मजदूर, किसान तथा बुजुर्गों का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा।

आर्थिक सुधारों की तरफ बढ़ाया कदम : बनवारी
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बजट को आर्थिक सुधारों वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आपदा में अवसर की तरह है और हर वर्ग का ध्यान रखते हुए इसे प्रस्तुत किया गया है। यह भारत के नागरिकों के कौशल को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया गया है। यह समृद्धि के लिए बहुगुणक साबित होगा।
 
यथार्थ का एहसास और विकास का विश्वास निहित : संदीप
खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि बजट में यथार्थ का एहसास और विकास का विश्वास निहित है। यह भारत के आत्मविश्वास को उजागर करने वाला है। इसमें आम नागरिकों ,विशेषकर महिलाओं के जीवन को आसान करने के लिए उनके स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, शुद्ध जल और अवसरों की समानता पर विशेष बल दिया गया है। इससे निश्चित ही एक आत्मनिर्भर भारत का उदय होगा और प्रदेश प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगा।

देशवासियों की उम्मीदों पर फेरा पानी : सैलजा
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि बजट ने देशवासियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। इससे हर वर्ग को निराशा हाथ लगी है। बजट में हरियाणा की जमकर अनदेखी की गई। बजट में सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों को ख्याल रखा है। आम लोगों को इसमें कुछ भी नहीं मिला। यह बजट पूरी तरह से खोखला और जनविरोधी है। 

किसान, मजदूर, आम जनता के हित में नहीं बजट, बढ़ेगी महंगाई : हुड्डा
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह निजीकरण और महंगाई को बढ़ाने वाला बजट है। कृषि बजट में करीब 6 प्रतिशत की कमी की गई है। पेट्रोल, डीजल और गैस पर अतिरिक्त टैक्स से महंगाई की मार सीधे आम आदमी पर पड़ेगी। फर्टिलाइजर की सब्सिडी में 40 फीसदी की कमी होने से किसान की लागत बढ़ेगी। प्रधानमंत्री किसान योजना के बजट में भी 10 हजार करोड़ की कटौती कर किसान विरोधी फैसला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed