फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   union budget 2019, excise duty on diesal not beneficial for farmers

बजट 2019: डीजल पर सेस से टूटेगी लाखों किसानों की कमर, फसल की लागत में हो जाएगा इजाफा

Sat, 06 Jul 2019 10:03 AM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 06 Jul 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
union budget 2019, excise duty on diesal not beneficial for farmers
फाइल फोटो
केंद्र सरकार के डीजल पर सेस लगाने से कर्ज तले डूबे हरियाणा के किसानों पर और आर्थिक बोझ पड़ेगा। प्रदेश के साढ़े सोलह लाख किसानों की कमर डीजल महंगा होने से टूटना तय है। चूंकि, हरियाणा के 22.50 लाख किसान पहले से 7707 करोड़ के कर्ज तले दबे हैं। कर्ज तले दबे किसानों की संख्या इसलिए 22.50 लाख बनती हैं, क्योंकि साढ़े सोलह लाख किसान एक से अधिक बैंक के कर्जदार हैं।
विज्ञापन


डीजल पर सेस लगने से कीमतों में इजाफा होगा, जिसका सीधा असर किसान पर पड़ेगा। फसल तैयार करने पर आने वाली लागत में बढ़ोतरी होगी। अभी एक सीजन में एक एकड़ जमीन पर फसल तैयार करने के लिए 35 से 50 लीटर डीजल खर्च होता है। इसके बाद फसल बिक्री के लिए भी ट्रैक्टर-ट्राली में ही मंडी तक ले जाई जाती है। जिसमें भी डीजल की खपत होती है।
विज्ञापन


डीजल की कीमतें बढ़ने से डीजल पर खर्च होने वाली राशि और बढ़ जाएगी। इसका सीधा असर किसान की जेब पर पड़ेगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य पहले ही किसान की इच्छानुसार नहीं बढ़ा है। इससे किसानों में पहले से नाराजगी है जोकि डीजल पर सेस लगने से और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान का पूरा फसल चक्र डीजल पर ही घूमता है, टयूबेल से सिंचाई करने में भी डीजल ही लगता है। किसान संगठनों की कृषि उपकरणों और खाद पर लगा जीएसटी हटाने की मांग भी बजट में पूरी नहीं हुई है। इससे भी उनमें मायूसी है। अभी कृषि यंत्रों पर किसान के लिए 12 प्रतिशत और खाद पर पांच प्रतिशत जीएसटी है। जिसका असर पर सीधा किसान की जेब पर ही पड़ता आ रहा है।

किसानों पर एक और आर्थिक कुठाराघात: भाकियू
भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी व प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस ने कहा कि केंद्रीय बजट में किसानों पर एक और आर्थिक कुठाराघात किया गया है। पहले कृषि उपकरणों पर जीएसटी लगाया गया और अब डीजल पर सेस लगाकर किसान को खत्म करने की कोशिश की गई है।

किसानों को सरकार फलता-फूलता नहीं देखना चाहती। एमएसपी में भी ऊंट के मुंह में जीरा समान बढ़ोतरी हुई है। फसल पर खर्च लागत गई गुणा बढ़ जाएगी, जबकि मूल्य उससे कहीं मिलेगा। ऐसे में 2022 तक कैसे किसानों की आय दोगुनी हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed