फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Underpass wall occupied resentment among people

अंडरपास की दीवार पर कब्जा, लोगों में नाराजगी

Thu, 01 Oct 2020 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Underpass wall occupied resentment among people
मनीमाजरा। मॉडर्न कांप्लेक्स के साथ बनाए गए अंडरपास की रिटेनिंग वॉल पर दीवार बना कर एक स्थानीय व्यक्ति ने कब्जा करने की कोशिश की। स्थानीय निवासियों ने पहले समझाया, लेकिन जब वह नहीं माना तो प्रशासन से शिकायत कर दी।
विज्ञापन

मॉडर्न कांप्लेक्स कैटेगरी 4 के प्रधान तलविंदर सिंह ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने जानकारी दी कि अंडरपास के बिल्कुल सामने बने मॉडर्न कांप्लेक्स का एक निवासी अंडरपास से मेन मार्केट को आने वाली सड़क की तरफ अंडरपास की रिटेनिंग वॉल के ऊपर अपनी दीवार बनाकर उसके अंदर के हिस्से पर कब्जा कर रहा है। इसका विरोध करते हुए स्थानीय लोग वहां जमा हो गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने पहले नगर निगम के अधिकारियों को जानकारी देते हुए शिकायत दी, उसके बाद प्रशासन के एसडीओ रंजीत संधू से बात कर अवैध कब्जे को रोकने की मांग की। एसडीओ रंजीत संधू ने आश्वासन दिया कि अंडरपास की रिटेनिंग वॉल के ऊपर बन रही दीवार को तोड़कर कब्जा हटाया जाएगा। तलविंदर सिंह का कहना है कि अंडरपास की दीवार के अंदर भरी मिट्टी पर भी दीवार बनाकर कब्जा करने की कोशिश की है, जोकि गलत है। इसे हर हाल में रोका जाना चाहिए। तलविंदर सिंह का कहना है कि बुधवार शाम को प्रशासन के कर्मचारी आए और अंडरपास की दीवार के ऊपर बनाई जा रही दीवार को तोड़ कर चले गए, लेकिन स्थानीय निवासियों में रोष है कि जो अंदर दीवार बनाई जा रही है न तो उसको तोड़ा गया है और न ही अंदर किए जा रहे कब्जे को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed