{"_id":"970c129c7e67a445bfbdc3fd6ed800e4","slug":"underpass-made-on-sector-17-bus-stand-chownk","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-17 बस स्टैंड चौक पर बनेगा अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-17 बस स्टैंड चौक पर बनेगा अंडरपास
रवि अटवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 03 Feb 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-17 के बस स्टैंड पर शहर का पहला अंडरपास बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। नगर निगम की पहली पसंद इसी चौक पर अंडरपास बनाने की है।
विज्ञापन
इसको लेकर निगम अफसर प्लानिंग में जुटे हुए हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि इस रोड पर ट्रैफिक काफी ज्यादा है और बस स्टैंड नजदीक होने की वजह से यहां हमेशा जाम भी लगा रहता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शहर के 8 प्रमुख चौराहों पर अंडरपास बनाए जाने है। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए ये अंडरपास बनने हैं।
पहले यह काम चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के पास था, लेकिन ढाई माह पहले यूटी प्रशासक शिवराज पाटिल ने अंडरपास बनाने का जिम्मा नगर निगम को सौंप दिया। हालांकि अभी नगर निगम और यूटी प्रशासन में आपसी मतभेद ही चल रहा है कि अंडरपास कहां और किसको बनाने हैं। प्रशासन का तर्क था कि ट्रिब्यून चौक, ट्रांसपोर्ट और हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर अंडरपास बने। अब नगर निगम की प्लानिंग सेक्टर-17 बस स्टैंड चौक पर अंडरपास बनाने की है।
विज्ञापन
पहले हुई बैठक में नहीं हुआ था कोई फैसला
अंडरपास को लेकर पिछले महीने 16 जनवरी को नगर निगम और यूटी प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई थी। बैठक में पहले अंडरपास के लिए उपयुक्त चौक का चयन किया जाना था। इसके लिए निगम और प्रशासन के चीफ इंजीनियर्स और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत तीन सदस्यीय कमेटी ने अपनी रिपोर्ट देनी थी। बैठक में कोई अंडरपास फाइनल नहीं हो सका और दोबारा सर्वे करने का फैसला किया गया।