{"_id":"596ee4934f1c1b325d8b47b4","slug":"underage-girl-kid-pregnancy-case-court-not-allowed-to-abort","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जो खुद एक बच्ची है वो बनेगी मां, कोर्ट ने गर्भपात की इजाजत नहीं दी, ये रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो खुद एक बच्ची है वो बनेगी मां, कोर्ट ने गर्भपात की इजाजत नहीं दी, ये रही वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Jul 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
मामा ने बच्ची के साथ दुराचार किया
जो खुद एक बच्ची है, उसे गर्भ में पल रहे बच्चे को जन्म देना होगा। कोर्ट ने उसके गर्भपात की इजाजत नहीं दी, इस फैसले की वजह भी बताई गई। दरअसल, कोर्ट का कहना है कि गर्भपात से बच्ची की जान को खतरा है। उसकी जान जा सकती है, इसलिए पूनम आर. जोशी की कोर्ट ने गर्भपात की याचिका खारिज कर दी।
पुलिस ने यह याचिका डाली थी। मामले में जीएमसीएच-32 के डॉक्टरों ने बताया कि गर्भपात से बच्ची की जान को खतरा हो सकता है। ऐसे में उसका गर्भपात कराया जाना ठीक नहीं है। वहीं मेडिकल लॉ भी इसकी मंजूरी नहीं देता है।
इसलिए बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर महिला और बाल अपराध के मामलों के लिए बनी विशेष कोर्ट ने पुलिस की याचिका डिस्पोज ऑफ कर दी है। गौरतलब है कि पुलिस की ओर से दायर याचिका में 11 वर्षीय बच्ची के गर्भपात के लिए मंजूरी देने की अपील की गई थी। मंगलवार को जीएमसीएच-32 से दो डॉक्टर अदालत में पेश हुए। उन्होंने अदालत में मेडिकल रिपोर्ट पेश की।

Trending Videos
ये है पूरा मामला
child rape
बता दें कि सेक्टर-37 निवासी बच्ची से उसके मामा ने दुराचार किया था। जब तक घरवालों को पता चलता तब तक वह छह माह की गर्भवती हो चुकी थी।
इस समय बच्ची जीएमसीएच-32 में भर्ती है। बच्ची के पिता सरकारी कर्मचारी हैं और मां घरों मे काम करती हैं। गत शुक्रवार को ही बच्ची के साथ रेप का खुलासा हुआ। बच्ची की तबीयत खराब हुई तो मां ने टेस्ट किया। वह गर्भवती निकली तो पुलिस को शिकायत दी गई।
काउंसिलिंग के दौरान बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसका मामा पिछले कुछ समय से घर आता था और उसके साथ गलत काम करता था। साथ ही बच्ची को धमकाता था कि किसी को बताया तो उसकी बहन के साथ भी गलत काम करेगा। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपी मामा कुल बहादुर को गिरफ्तार कर लिया है।