{"_id":"626c4ad3705ba25945710fef","slug":"under-the-banner-of-co-ordination-committee-the-employees-protested-against-the-administration-in-the-bridge-market-chandigarh-news-pkl4491672134","type":"story","status":"publish","title_hn":"को-ऑर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ ब्रिज मार्केट में किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
को-ऑर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ ब्रिज मार्केट में किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
धरना देते हुए।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित ब्रिज मार्केट में शुक्रवार को को-ऑर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों के वेतन में डीसी रेट में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग को लेकर किया गया। कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
प्रदर्शन के दौरान घोषणा की गई कि 7 मई को कर्मचारी सम्मेलन करेंगे। इसमें संघर्ष की अगली रूपरेखा तय करेंगे। कमेटी ने एडीसी को ज्ञापन भी सौंपा। कमेटी के महासचिव राकेश कुमार ने बताया कि एडीसी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही डीसी रेट की समीक्षा होगी। इस दौरान बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भी ध्यान रखा जाएगा।
इस दौरान कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार, चेयरमैन अनिल कुमार, वरिष्ठ उप प्रधान सुरेश कुमार और संरक्षक श्याम लाल घावरी ने कर्मचारियों को संबोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 27 अप्रैल को प्रशासन के साथ हुई बैठक में एडीसी की गैर मौजूदगी की वजह से डीसी रेट पर कोई फैसला नहीं हो सका।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि प्रशासन को अपने वादे के अनुसार एक अप्रैल 2022 से बड़े हुए महंगाई भते के आधार पर ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों की डीसी रेट में कम से कम 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल 2021 से एक अप्रैल 2022 तक महंगाई भत्ता में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में डीसी रेट में कम से कम 20 प्रतिशत की वृद्धि जरूरी है।
इस मौके पर जसविंदर सिंह, हरिमोहन, किशोरी लाल, चेयरमैन वरिंदर बिष्ट, सुरेश कुमार, नरेश कुमार, राहुल वैद, रघबीर सिंह, चरणजीत सिंह, डबकेश कुमार, संतोष सिंह, दलजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, वीर सिंह, जोगिंदर सिंह सहित अन्य कर्मचारी नेता मौजूद रहे।