{"_id":"6a21e94e76b3435d7905d016","slug":"uncle-nephew-families-attacked-with-axes-and-knives-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1037352-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मामा-भांजे के परिवारों में गंडासी-चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मामा-भांजे के परिवारों में गंडासी-चाकू से हमला
विज्ञापन
चंडीगढ़। रामदरबार फेज-1 में छह महीने पहले बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद अब दो रिश्तेदार परिवारों के बीच खूनी संघर्ष में बदल गया। मामा-भांजे के परिवारों ने एक-दूसरे पर गंडासी, चाकू और डंडों से हमला करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों की शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामदरबार निवासी रविंदर कुमार ने पुलिस को बताया कि वह नगर निगम में कार्यरत हैं। बुधवार शाम जब वह ड्यूटी से घर लौटे तो उनके मामा राजू और मामी जसविंदर देवी उनके घर आए हुए थे। बातचीत के दौरान पुराने विवाद को लेकर बहस शुरू हो गई जो धीरे-धीरे बढ़ती चली गई।
रविंदर का आरोप है कि कुछ देर बाद राजू अपने भाई सोनू, बेटे रोहित, उदित और एक अन्य युवक के साथ हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचा और हमला कर दिया। इस दौरान उनकी पत्नी खुशबू को भी चोटें आईं। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पंचकूला निवासी सोनू ने कहा कि झगड़े की सूचना पर वह रामदरबार पहुंचा था, जहां उसे ट्यूबवेल के पास घेरकर 10–12 युवकों ने तलवारों, गंडासियों और डंडों से हमला किया जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के अनुसार दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार और पड़ोसी हैं। बच्चों के विवाद ने धीरे-धीरे रिश्तों में तनाव बढ़ाया और मामला हिंसा तक पहुंच गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर जांच कर रही है ताकि घटना की वास्तविक शुरुआत और जिम्मेदारी तय की जा सके।