फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unchahar ticket not received due to machine failure

Chandigarh News: मशीन खराब होने से नहीं मिली ऊंचाहार की टिकट

Tue, 09 May 2023 12:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Unchahar ticket not received due to machine failure
पंचकूला। रेलवे स्टेशन पर टिकट बनाने वाली मशीन में खराबी आने के कारण चंडीगढ़ से इलाहाबाद जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस के लिए यात्रियों को टिकट नहीं मिली। मजबूरी में लोगों को बिना टिकट के ही रेल में सफर करना पड़ा। वहीं, रेलवे अधिकारियों ने मामले की जानकारी होने से ही इंकार किया है। शाम को 4 बजे ऊंचाहार एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रोज की तरह सोमवार को भी लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। मगर जब लोग टिकट लेने के लिए खिड़की पर पहुंचे तो कर्मचारी मशीन में रोल डालने का प्रयास कर रहा था। करीब आधे घंटे तक वह मशीन के साथ जद्दोजहद करता रहा मगर रोल नहीं चढ़ा। इसी कारण यात्रियों को टिकट नहीं दी जा सकी। ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री रमेश, रामबाबू, टोनी, रामप्रकाश और सोहन शर्मा ने बताया कि 4.15 बजे ट्रेन स्टेशन से रवाना हो गई। मजबूरी में उनको बिना टिकट लिए ही ट्रेन में चढ़ना पड़ा।
विज्ञापन

कोट्स....
इस तरह का कोई भी मामला उनके संज्ञान में नहीं है। किसी भी यात्री ने इस संबंध में उन्हें शिकायत नहीं दी है।
-जेपी सिंह, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed