फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UNBELIEVABLE! A couple of chair sold Rs 25 lakh

गजब! कुर्सी का एक जोड़ा 25 लाख में बिका

Sat, 14 Dec 2013 01:19 AM IST
अमर उजाला / चंडीगढ़
अमर उजाला / चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Dec 2013 01:19 AM IST
विज्ञापन
UNBELIEVABLE! A couple of chair sold Rs 25 lakh

अमेरिका के शिकागो शहर में राइट ऑक्शन हाउस ने वीरवार (भारतीय समयानुसार शुक्रवार) को चंडीगढ़ शहर को डिजाइन करने वाले ली कार्बूजिए के सहयोगी पियरे जेनरे द्वारा डिजाइन किए गए फर्नीचर एक बार फिर लाखों रुपये में नीलाम हुए।

विज्ञापन


ये फर्नीचर चंडीगढ़ के सरकारी कार्यालयों के लिए डिजाइन किए गए थे। 1955 से 1960 के बीच तैयार किए गए फर्नीचर को सालों पहले कबाड़ के भाव बेच दिया गया था।

नीलामी में विधानसभा की एक कुर्सी का एक जोड़ा, जहां 40 हजार डॉलर (लगभग 25 लाख रुपये) में नीलाम हुआ।

विधानसभा का ही एक अन्य कुर्सी का जोड़ा 37, 500  डॉलर (लगभग 23 लाख रुपये) में नीलाम हुआ। जबकि, इनकी बिड प्राइस 25 से 30 हजार ड़लर थी।

इस नीलामी में पियरे जेनरे की ओर से डिजाइन किए गए आठ फर्नीचर रखे गए थे, जिनमें से छह की नीलामी हो गई। इससे कुल 1 लाख 38 हजार 750 डॉलर (85 लाख रुपये) मिले।
विज्ञापन


वीरवार को हुई नीलामी में चंडीगढ़ की प्रशासनिक इमारत का एक्जीक्यूटिव डेस्क 15 हजार डॉलर (लगभग 9 लाख) में नीलाम हुई।

इसका बिड प्राइस 10 से 15 हजार डॉलर था। इसके साथ ही प्रशासनिक इमारत की एक अन्य फोल्डिंग स्क्रीन 22, 500 डॉलर (लगभग 14 लाख रुपये) में नीलाम हुआ।

इसका बिड प्राइस 5 से 7 हजार डॉलर था। कालेज ऑफ आर्किटेक्चर का डेस्क 7500 डॉलर (लगभग 5 लाख रुपये) में नीलाम हुआ। इसका बिड प्राइस 7 से 9 हजार डॉलर था।

इसके अलावा प्रशासनिक इमारत का फाइल रैंक 16, 250 डॉलर (लगभग 10 लाख रुपये) में नीलाम हुआ जबकि, इसकी बिड प्राइस 10 से 15 हजार डॉलर थी।

इस नीलामी में प्रशासनिक इमारत का एक डेस्क और पीयू की लाइब्रेरी की छह कुर्सियां नीलाम नहीं हो सकीं।

कैसे विदेश पहुंचा फर्नीचर, प्रशासन बेखबर
प्रशासन के अधिकारी अभी तक यह पता नहीं लगा पाए हैं कि यह फर्नीचर विदेश तक कब और कैसे पहुंचा और कौन व्यक्ति इसे ले गया।

दो महीने में दूसरी बार शहर का हेरीटेज फर्नीचर विदेश में नीलाम हुआ, लेकिन प्रशासन इसे रोक नहीं पा रहा है। पहले भी विदेशों में कई बार चंडीगढ़ का हेरिटेज सामान नीलाम हुआ था। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दो माह पहले भी हुई थी नीलामी
दो महीने पहले भी शिकागो में राइट ऑक्शन हाउस में हुई नीलामी में पीजीआई के कैफेटेरिया की एक डाइनिंग टेबल 50 हजार डॉलर (लगभग 31 लाख रुपये) में, जबकि लाउंज चेयर का एक पेयर 40 हजार डॉलर (लगभग 25 लाख रुपये) में नीलाम हुई थी।

इस नीलामी में पियरे जेनरे की ओर से डिजाइन किए गए आठ फर्नीचर रखे गए थे, जिनमें से सात की नीलामी हो सकी थी और इससे कुल 1 लाख 67 हजार 332 डॉलर मिले थे।

ये फर्नीचर हुए नीलाम
फर्नीचर-----------------------बिड----------नीलामी
असेंबली की आर्म चेयर का जोड़ा-25-30 हजार--40, 000 ( 25 लाख रुपये)
असेंबली की आर्म चेयर का जोड़ा-25-30 हजार---37, 500 (23 लाख रुपये)
एक्जीक्यूटिव डेस्क-------------10-15 हजार---15, 000 (9 लाख रुपये)
फाइल रैक--------------------10-15 हजार---16, 250 (10 लाख रुपये)
सीसीए का डेस्क---------------7-9 हजार-----7500 (5 लाख रुपये)
फोल्डिंग स्क्रीन----------------5-7 हजार------22, 500 (14 लाख रुपये) (सभी राशि डॉलर में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed