फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Unauthorized liquor was recovered from the village of MP Dharmaveer Gandhi

सांसद गांधी के गांव मरौड़ी से नाजायज शराब का जखीरा बरामद, बंकर बनाकर छिपा रखी थी बोतलें

Mon, 07 Jan 2019 04:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटियाला Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 07 Jan 2019 04:20 AM IST
विज्ञापन
Unauthorized liquor was recovered from the village of MP Dharmaveer Gandhi
बंकर बनाकर रखी गई थी शराब - फोटो : अमर उजाला

सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी के गोद लिए गांव मरौड़ी में रविवार तड़के पुलिस ने रेड करके वहां से नाजायज शराब और लाहन का एक बड़ा जखीरा पकड़ा। गांव के लोगों ने लाहन को घग्गर दरिया के किनारे और अपने घरों में बंकर बनाकर छिपा रखा था। पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ छह एफआईआर दर्ज की है। वहीं, एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने रविवार देर शाम सदर समाना थाना इंचार्ज एसआई नारायण सिंह और मवी कलां चौकीके इंचार्ज एएसआई छज्जू सिंह को सस्पेंड कर दिया। 

विज्ञापन


आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने गांव मरौड़ी में नाजायज शराब बनाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में ढील की। साथ ही इस मामले का कड़ा नोटिस लेते हुए एसएसपी ने समाना के डीएसपी राजविंदर सिंह की जवाब तलबी की है कि उन्होंने अपने नीचे काम करने वाले अधिकारियों की सही ढंग से निगरानी नहीं की।
विज्ञापन


एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना सदर समाना के अधीन पड़ते गांव मरौड़ी में कुछ लोगों द्वारा नाजायज शराब निकाली जा रही है। रविवार तड़के 50 पुलिस जवानों की ओर से सीआईए स्टाफ समाना इंचार्ज इंस्पेक्टर विजय कुमार की अगुवाई में गांव मरौड़ी व घग्गर दरिया किनारे पर रेड की गई। रेड के दौरान पुलिस को घरों व घग्गर के किनारे जमीन के नीचे बनाए बंकरों से 50 लीटर नाजायज शराब और पांच हजार लीटर लाहन बरामद हुआ। एसएसपी ने बताया कि लाहन को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया और शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सामान को भी कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि रेड के दौरान पुलिस की ओर से हर घर की चेकिंग की गई। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी शराब का सारा सामान छोड़कर फरार हो गए। रेड के दौरान 18 व्यक्तियों के खिलाफ छह एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed