फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   UG and PG admissions in colleges will start in the last week of July

जुलाई के आखिरी सप्ताह में शुरू होंगे कॉलेजों में यूजी और पीजी के दाखिले

Mon, 11 Jul 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
UG and PG admissions in colleges will start in the last week of July
चंडीगढ़। सीबीएसई बारहवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम आते ही दो से तीन सप्ताह बाद यूजी और पीजी कोर्सेज में शहर के कॉलेजों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। डीएचई की वेबसाइट के जरिए निजी और सरकारी कॉलेजों के लिए सेंट्रलाइज्ड दाखिला प्रक्रिया आयोजित करवाई जाएगी। इसी को लेकर कुछ दिन पहले डीएचई की कॉलेज प्राचार्यों के साथ बैठक भी करवाई गई थी।
विज्ञापन

एसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि नए अकादमिक सत्र में बीए में फिलॉसफी विषय की शुरुआत कर रहे हैं। इसके अलावा कॉलेज में एमएससी डाटा साइंस और एमए सोशियोलॉजी कोर्स की इस साल से शुरुआत की जा रही है। पिछले सत्र में भी बीवॉक एंटरटेनमेंट और एमवॉक फैशन डिजाइनिंग की शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन

छह नए वैल्यू एडेड कोर्स कर रहे शुरू
डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि नए सत्र से सभी कोर्स के छात्रों के लिए छह वैल्यू एडेड कोर्स की शुरुआत कर रहे हैं। इसमें क्लाउड कंप्यूटिंग, वेब पेज डिजाइनिंग, डिजिटल मार्के टिंग, डाटा साइंस, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और बायोइंर्फोमैटिक्स कोर्स शामिल है। यह कोर्स 30 घंटे का होगा। इसे किसी भी कोर्स और सेमेस्टर के छात्र कर सकते हैं। छात्र अपनी पसंद के इनमें से एक या इससे अधिक कोर्स के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। ये कोर्स छात्रों की उनके कोर्स के अलावा अतिरिक्त स्किल को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए कोर्स के लिए किया है आवेदन
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज-11 की प्राचार्य डॉ. संगम ने बताया कि म्यूजिक इंस्ट्रूूमेंट और फाइन आर्ट्स कोर्स के लिए आवेदन किया हुआ है। अभी तक अनुमति नहीं मिली है।

सीटों में नहीं की जा रही है बढ़ोतरी
पीजीजीसीजी-42 की प्राचार्य डॉ. निशा अग्रवाल ने बताया कि बारहवीं के परिणाम के बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बार किसी भी कोर्स में सीटों का को नहीं बढ़ाया जा रहा है। एसडी कॉलेज, डीएवी-10 और पीजीजीसी-11 से मिली जानकारी के अनुसार इस बार किसी भी कोर्स में सीटों का इजाफा नहीं किया जा रहा है। पिछले सत्र के कोर्स में तय सीटें ही रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed