फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Udaybhan said Loss occurred even if organization was not formed Babariya is responsible

संगठन न बनने पर भी हुआ नुकसान, बाबरिया जिम्मेदार: उदयभान

Fri, 08 Nov 2024 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Udaybhan said Loss occurred even if organization was not formed Babariya is responsible
कहा-सूची को आगे नहीं बढ़ाया, कई हलकों में टिकट भी गलत बंटे
विज्ञापन

-हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए अब हुड्डा गुट का भी प्रभारी पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुई हार के बाद हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष ने बड़ा बयान दिया है। प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान का कहना है कि कांग्रेस की हार में ईवीएम में गड़बड़ी कारण तो है ही, साथ ही पार्टी का संगठन नहीं होना भी कमी रही। संगठन नहीं बनने के जिम्मेदार हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया हैं। उन्होंने हरियाणा के मामलों को कभी हाईकमान तक आगे बढ़ाया ही नहीं, जिस कारण ये स्थिति बनी है। उन्होंने सूची को कभी आगे (हाईकमान) भेजा ही नहीं। अपने पास ही लेकर बैठे रहे।
उदयभान वीरवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इससे पहले कुमारी सैलजा खेमा ही बाबरिया पर निशाना साधता रहा है। यह पहला मौका है कि उदयभान खुलकर बाबरिया के खिलाफ बोले हैं। उनका कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन गठन को लेकर कई बाद लिस्ट प्रदेश प्रभारी को भेजी गई, लेकिन उन्होंने इसे आगे नहीं बढ़ाया। बातचीत में उदयभान ने माना कि कुछ हलकों में टिकट आवंटन में भी गलती हुई है। अगर कुछ सीटों पर बदलाव करके जिताऊ को टिकट दिए जाते हैं तो यकीनन परिणाम दूसरे होते।
विज्ञापन

चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिए जाने की खबरों से जुड़े सवाल पर उदयभान ने कहा कि यह मेरे और पार्टी नेतृत्व के बीच का मामला है। कांग्रेस विधायक दल के नेता से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यवेक्षकों द्वारा पार्टी विधायकों के साथ वन-टू-वन बातचीत करके फीडबैक लिया जा चुका है। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट नेतृत्व को भेजी जा चुकी है। संभावना है कि 13 नवंबर से पहले विधायक दल का नेता तय कर लिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी से इन्कार करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ा। बागियों और भितरघात करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर कहा कि बागी तो पहले ही पार्टी से निष्काषित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्गीकरण और विवादित बयानों से हुआ नुकसान
उदयभान ने माना कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत एससी आरक्षण में वर्गीकरण करने की वजह से भी कांग्रेस को नुकसान हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जाति और धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। एससी वर्ग की जातियों में भी विभाजन किया गया। संविधान निर्माता डॉ. भीमराम आंबेडकर ने आरक्षण का प्रावधान किया था। यह पूरी तरह से सही था, लेकिन भाजपा अब जातियों में ही बंटवारा कर रही है। चुनाव प्रचार के दौरान कई उम्मीदवारों द्वारा की गई बयानबाजी को भी वे हार के लिए जिम्मेदार मानते हैं। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा मैंने एक भी ऐसा बयान नहीं दिया। एनआईटी उम्मीदवार नीरज शर्मा, गन्नौर प्रत्याशी कुलदीप शर्मा व घरौंडा उम्मीदवार शमशेर सिंह गोगी के बयानों की वजह से नुकसान होने की बात उन्होंने स्वीकार की।

हैक की गई ईवीएम, सु्प्रीम कोर्ट जाएंगे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौ. उदयभान ने चुनाव आयोग की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए स्पष्ट तौर पर आरोप लगाया है कि हरियाणा के चुनावों में ईवीएम हैक की गईं। ईवीएम में सेटिंग की वजह से ही कांग्रेस चुनाव हारी और भाजपा की जीत हुई। फैक्ट जांचने के लिए कर्ण दलाल की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है, जो तथ्य कमेटी जुटाएगी, उन्हें सुप्रीम कोर्ट में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed