{"_id":"673e3c4bd3295e36cb0a7ea7","slug":"udaybhan-said-bjp-won-14-seats-by-hacking-and-changing-evms-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-566999-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम हैक और बदलकर जीती भाजपा ने 14 सीटें, परिणाम से पहले ही आ गए थे बाबरिया के पास मैसेज : उदयभान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम हैक और बदलकर जीती भाजपा ने 14 सीटें, परिणाम से पहले ही आ गए थे बाबरिया के पास मैसेज : उदयभान
विज्ञापन
कहा-9 मिनट में मिले तीन मैसेज, नाम बताने पर व्यक्ति हो सकती है हत्या, इसलिए बाबरिया नहीं कर रहे खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने आरोप लगाया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ईवीएम को हैक करके और बदलकर 14 सीटें जीती हैं। जो सीटें भाजपा जीती है, उनका मैसेज हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया के पास परिणाम से पहले ही 8 अक्तूबर को सुबह 7.30 बजे आ गया था।
प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि परिणाम से पहले 9 मिनट में कुल 3 मैसेज दीपक बाबरिया को मिले थे, मैसेज भेजने वाले को बाबरिया जानते हैं। दीपक बाबरिया को आशंका है कि अगर वह उस व्यक्ति का नाम लेंगे तो उसका मर्डर हो सकता है, इसलिए वे उसका नाम नहीं बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें ये मैसेज 9 अक्तूबर को मिले। अगर बाबरिया को मिले मैसेज हमें सुबह 8 अक्तूबर को मिल जाते तो हम नतीजों से पहले भंडाफोड़ कर देते। उदयभान ने कहा कि संबंधित व्यक्ति द्वारा जिन सीटों पर कांग्रेस की हार और भाजपा की जीत दिखाई गई थी, आखिरकार परिणाम भी वही आया। संदेश वाली 14 सीटें कांग्रेस हार गई। इन्हीं सीटों पर ईवीएम की बैटरी को लेकर शिकायतें सामने आई थीं।इनमें खुद प्रदेशाध्यक्ष की सीट होडल भी शामिल है।
सरकार के इशारे पर काम कर रहा चुनाव आयोग, जाएंगे हाईकोर्ट
एक सवाल के जवाब में उदयभान ने कहा कि चुनाव आयोग में कांग्रेस ने शिकायत की थी, लेकिन वहां से कोई कार्रवाई की उम्मीद नहीं थी, चुनाव आयोग पहले ही सरकार के इशारे पर काम कर रहा है। उदयभान ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस अब कोर्ट जाएगी। कांग्रेस नेताओं की तरफ से जल्द हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।
विज्ञापन
अजय यादव के बयान पर पलटवार
कैप्टन अजय यादव द्वारा टिकट वितरण पर सवाल उठाने पर प्रदेशाध्यक्ष ने पलटवार किया है। उदयभान ने कहा कि टिकट वितरण पार्टी की एक प्रक्रिया है। उसके तहत ही फैसला हुआ है। टिकट वितरण में प्रदेश चुनाव समिति, सीईसी समेत नेतृत्व की एक पूरी प्रकिया है। अगर कैप्टन अजय यादव को कोई एतराज है तो पार्टी में बात रखनी चाहिए, मीडिया में नहीं। अजय यादव महत्वपूर्ण पद पर हैं, उनको इस तरह मीडिया में नहीं बोलना चाहिए। वे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता हैं और कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व ही जवाब दे सकता है।
जनहित की नीतियों पर लगी मुहर, हार स्वीकार करें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष: आत्रेय
मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव व भाजपा नेता प्रवीण आत्रेय ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कहने के लिए कुछ बचा नहीं है। कांग्रेस नेता केवल अपने मन को सांत्वना देने के लिए ईवीएम के सिर हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं। जबकि हकीकत ये है कि भाजपा की जनहित की नीतियों पर प्रदेश की जनता ने मुहर लगाई है। ईवीएम से ही कांग्रेस के 37 विधायक चुनकर आए हैं, इसलिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हकीकत को स्वीकार करें और ऐसे अनाप-शनाप बयान न दें, क्योंकि जनता सब जानती है।