फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tycon Chandigarh 2024 will be held on March 2, more than 200 entrepreneurs from India and abroad will participate.

Chandigarh News: दो मार्च को होगा टाइकॉन चंडीगढ़ 2024, देश-विदेश के 200 से अधिक उद्यमी लेंगे हिस्सा

Mon, 25 Dec 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Tycon Chandigarh 2024 will be held on March 2, more than 200 entrepreneurs from India and abroad will participate.
चंडीगढ़। उत्तर भारत के सबसे बड़े उद्यमशीलता सम्मेलन ‘टाइकॉन चंडीगढ़ 2024’ के तिथियों की घोषणा हो गई है। बिल्डिंग ग्लोबल थ्रस्ट थीम के तहत टाइकॉन 2 मार्च को होगा। इसमें टाई ग्लोबल के 200 से अधिक सदस्यों के भाग लेने की उम्मीद है। इस दौरान कई पैनल चर्चाएं होंगी। टाई चंडीगढ़ के अध्यक्ष और सिग्निसेंट के संस्थापक हरित मोहन ने कहा कि रोड टू टाइकॉन कार्यक्रम श्रीनगर, लुधियाना और शिमला में आयोजित किए जाएंगे जो वैश्विक स्तर पर टीआईई चंडीगढ़ के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में उद्यमियों, उद्योग विशेषज्ञों, वक्ताओं, उद्यम पूंजीपति, एंजेल निवेशक, वैश्विक सलाहकार, सरकारी अधिकारी और विश्व नेता सहित 1500 से अधिक लोग उपस्थित होंगे। टाइकॉन चंडीगढ़ 2024 के नौवें संस्करण का लक्ष्य देशभर के पेशेवरों को आकर्षित करना है। यह विशिष्ट आयोजन न केवल नेटवर्किंग को बढ़ावा देता है बल्कि सम्मानित सदस्यों के बीच वैश्विक सहयोग और आदान-प्रदान की भावना का भी प्रतीक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में एक समृद्ध नेटवर्किंग कार्यक्रम के दौरान रविवार को टाई चंडीगढ़ ने कैश फ्लो प्रबंधन और एस्टेट और उत्तराधिकार योजना पर व्यावहारिक पैनल चर्चाएं आयोजित कीं। विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने इन क्षेत्रों में बढ़ी संभावनाओं और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनी अमूल्य अंतर्दृष्टि और अनुभव साझा किए। इस कार्यक्रम में कार्यकारी परिषद के जिन सदस्यों की उपस्थिति देखी गई। इनमें टाई चंडीगढ़ के अध्यक्ष और सिग्निसेंट के संस्थापक हरित मोहन, टाई चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष और अप्समार्ट्ज के सह संस्थापक सतीश कुमार अरोड़ा, टाई चंडीगढ़ के संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष और साइब्रेन सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ पुनीत वर्मा, टाई चंडीगढ़ की महासचिव और कॉन्टेंट फैक्ट्री की संस्थापक और सीईओ रितिका सिंह शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed