फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youths who were going to deliver food were hit by a car.

Chandigarh News: खाने की डिलीवरी करने जा रहे दो युवकों को कार ने मारी टक्कर

Sat, 09 Sep 2023 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Two youths who were going to deliver food were hit by a car.
मोहाली। बस स्टैंड फेज-6 के पास एक तेज रफ्तार कार ने डिलीवरी का ऑर्डर देने जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इसमें कुलदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। फेज-1 पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गुरबख्श सिंह वासी गांव खीवां खुर्द जिला मानसा ने पुलिस को बताया कि आठ जुलाई को सुबह 8:30 बजे उसे निर्भय सिंह वासी गांव ढंडोरी कलां जिला संगरूर का फोन आया। उसने उसे बताया कि वह और उसका बेटा कुलदीप सिंह सुबह साढ़े पांच बजे डिलीवरी का ऑर्डर देने के लिए मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल कुलदीप सिंह चल रहा था और वह पीछे बैठा था। जब वह बस स्टैंड फेज-6 के पास पहुंचे तो पीछे से एक कार आई जिसके अज्ञात कार चालक ने तेज रफ्तार से उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस कारण वह सड़क पर गिर गए और अंधेरा होने के चलते वह कार का नंबर भी नहीं देख पाए। इस हादसे में उसे हल्की चोटें आईं लेकिन कुलदीप सिंह के सिर में बहुत चोट लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। वहीं, बेटे को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसके पिता ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed