फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two youths died under suspicious circumstances at different places, police engaged in investigation

Chandigarh News: अलग-अलग जगह दोे युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 11 Sep 2024 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Two youths died under suspicious circumstances at different places, police engaged in investigation
चंडीगढ़। शहर में दो अलग-अलग जगह युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इनमें से पहले मामले में नाहन निवासी 22 वर्षीय युवक हर्ष शर्मा मंगलवार सुबह किशनगढ़ में अपने दोस्तों के कमरे में मृत मिला है। जबकि बापूधाम कॉलोनी में ट्रक के साथ आए एक 24 साल के युवक का शव मिला है। पुलिस नेे शव जीएमसीएच-16 की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के नाहन निवासी हर्ष सोमवार को किशनगढ़ में रहने वाले अपने दोस्त अंकित और साहिल के पास आया था। रात को तीनों ने एक साथ डिनर किया और फिर सोने के लिए लेट गए। लेकिन मंगलवार सुबह हर्ष को जब उसके दोस्तों ने उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठा। उसके शरीर में हलचल नहीं होने से से आनन-फानन जीएमसीएच-16 में ले जाया गया। यहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर उसके परिजनों को सूचना दी। हालांकि मौत का कारण पता नहीं चला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कारण पता चलेगा।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी में रविवार को एक ट्रक आया हुआ था जिसमें करीब 24-25 साल का एक युवक भी था। सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच-16 की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों आने के बाद ही युवक के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस युवक की मौत का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed