फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two young men severed by train

ट्रेन से कटकर दो युवक की मौत

Mon, 27 Oct 2014 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 27 Oct 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
Two young men severed by train

जगतपुरा रेलवे ट्रैक पर सोमवार शाम चंडीगढ़ से नंगल जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपीएफ पहुंच गई।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान गांव छज्जूमाजरा निवासी अरविंद (35) और गांव मनोली निवासी शमेशर सिंह (45) के रूप में हुई है। शवों के पास से एक शराब की बोतल भी बरामद हुई है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में थे। शवों को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं। दोनों ट्रैक  पर घूम रहे थे। तभी अंबाला से ऊना जा रही ट्रेन शाम करीब 4.30 बजे जगतपुरा पहुंची। उसी दौरान दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के ड्राइवर ने तुरंत इस बारे में रेलवे अधिकारियों को सूचित किया। वहीं, वहां से गुजर रहे लोगों ने हादसे की जानकारी फेज-11 रेलवे पुलिस चौकी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस को बताया कि दोनों युवकों ने शराब पी हुई थी। पुलिस ने मृतक शमशेर सिंह के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। जबकि अरविंद के परिजनों से अभी संपर्क नहीं हो पाया है। रेलवे पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed