फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two workers of UP died due to lightning in Narnaul of Haryana

Haryana News: नारनौल में आकाशीय बिजली गिरने से यूपी के दो श्रमिकों की मौत, करीब आठ मजदूर हुए बेहोश

Thu, 30 Mar 2023 06:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Mar 2023 06:54 PM IST
सार

पुलिस ने दोनों शवों को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार गांव कांवी में सिकंदराबाद से करीब 12 श्रमिक फसल की कटाई करने पहुंचे थे। इनमें दो महिला व एक डेढ़ वर्ष का बच्चा भी शामिल है।

विज्ञापन
Two workers of UP died due to lightning in Narnaul of Haryana
अस्पताल में जुटे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में आकाशीय बिजली आफत बनकर गिरी। यहां के गांव कांवी में खेत में फसल की कटाई करते समय आकाशीय बिजली गिरने से दो श्रमिकों की मौत हो गई। वहीं करीब आठ श्रमिक बेहोश हो गए। मृतक श्रमिक उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गांव सिकंदराबाद के रहने वाले थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार गांव कांवी में सिकंदराबाद से करीब 12 श्रमिक फसल की कटाई करने पहुंचे थे। इनमें दो महिला व एक डेढ़ वर्ष का बच्चा भी शामिल है।
विज्ञापन


गुरुवार शाम करीब तीन बजे उक्त सभी मजदूर पेड़ के नीचे चाय पी रहे थे। वहीं कल्याण और अमरपाल फसल की कटाई में जुटे थे। मौसम खराब था। इसी दौरान अचानक खेत में काम कर रहे दो श्रमिकों पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरने दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं चाय पी रहे श्रमिक बेहोश हो गए। अन्य लोगों ने दोनों श्रमिकों को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों श्रमिकों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed