फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two women who stole ladies suit sentenced to 29 days

Chandigarh News: लेडीज सूट चोरी करने वाली दो महिलाओं को 29 दिन की सजा

Tue, 13 Feb 2024 04:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Two women who stole ladies suit sentenced to 29 days
चंडीगढ़। बुटीक से 64 लेडीज सूट सहित अन्य सामान चोरी करने वाली दो महिलाओं को जिला अदालत ने दोषी करार देते हुए 29 दिन की सजा सुनाई है। हालांकि दोनों दोषी महिलाएं एक माह जेल में रह चुकी हैं और अदालत ने उनकी सजा को अंडरगोन किया है। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि दोषी महिलाओं के कृत्य को अनदेखा नहीं किया जा सकता। दोषी महिलाएं सेक्टर-25 की रहने वाली सीमा और जानकी देवी हैं। इन दोनों ने तीन साल पहले सेक्टर-16 के बुटीक से 64 लेडीज सूट, एलईडी टीवी, इनवर्टर, बैटरी, कंप्यूटर सहित वाईफाई राउटर चोरी किया था। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने बुटीक की संचालिका दिलप्रीत कौर बेदी की शिकायत पर जुलाई 2021 में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन जांच के दौरान पुलिस ने दो सप्ताह के भीतर दोषी महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने झुग्गियों से बरामद किया था सामान

पुलिस को 29 जुलाई 2021 को बुटिक में चोरी करने वाली दोषी महिलाओं के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को सेक्टर-12 स्थित पेक लाइट प्वाइंट पर गिरफ्तार किया। मौके पर पुलिस ने दोषी सीमा से 10 सूट और जानकी देवी से 12 सूट बरामद किए थे। इसके बाद दोनों की निशानदेही पर पुलिस को उनकी झुग्गी से चोरी का अन्य सामान भी मिला। दोषी सीमा और जानकी देवी चोरी के 32-32 सूट मिले थे।
विज्ञापन


क्या था मामला
दिलप्रीत कौर बेदी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जुलाई 2021 को वह सेक्टर-16 में अपने बुटीक को बंद कर घर चली गई थी। अगले दिन सुबह 11 बजे उसे बुटीक के टेलर ने फोन कर बताया कि दुकान में चोरी हुई है। जब वह बुटीक पहुंची तो देखा कि मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और दुकान से कई सिले व अनसिले लेडीज सूट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed