फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two thieves arrested from different places roaming on stolen Activa

Chandigarh News: चोरी की एक्टिवा पर घूम रहे अलग-अलग जगह से दो चोर गिरफ्तार

Fri, 02 Jun 2023 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two thieves arrested from different places roaming on stolen Activa
चंडीगढ़। यूटी पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर दोपहिया वाहनों की चोरी की दो वारदातें सुलझाने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनास के ईडब्ल्यूएस के रहने वाले लवकुश उर्फ बबलू (43) और संजय (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं, जो अपने नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक बुधवार को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि लवकुश उर्फ बबलू सेक्टर-38 वेस्ट की ओर चोरी की एक्टिवा पर सवार होकर उसे बेचने के लिए निकला है। इस पर सेक्टर-38 वेस्ट में पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने बताए गए हुलिया के आधार पर चंडीगढ़ नंबर की एक्टिवा को रोक कर इस पर सवार दोनों युवकों से कागजात मांगे तो जांच में पता चला कि उन्होंने यह एक्टिवा सेक्टर-34 थाने के क्षेत्र से चोरी किया था। इसकी चोरी की एफआईआर 20 अक्तूबर, 2022 को सेक्टर-34 थाने में दर्ज है।
विज्ञापन

इसके अलावा एक और गुप्त सूचना पर क्राइम ब्रांच ने धनास के रहने वाले संजय (23) को चोरी की एक्टिवा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को डड्डूमाजरा स्थित डंपिंग ग्राउंड के नजदीक से उस समय दबोच लिया, जब वह चोरी की एक्टिवा पर सवार होकर जा रहा था। जब उसे रोक कर कागजात की जांच की तो पता चला कि आरोपी ने इस एक्टिवा को 25 मई, 2023 को सेक्टर-26 थाना क्षेत्र से चोरी किया था और इसकी एफआईआर भी थाने में दर्ज हो रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed