{"_id":"5ecead89ea99e65048301570","slug":"two-tested-positive-for-covid-19-in-tohana-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोहाना में दिल्ली से लौटी मां-बेटी मिलीं कोरोना पॉजिटिव, अब अग्रोहा रेफर करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में दिल्ली से लौटी मां-बेटी मिलीं कोरोना पॉजिटिव, अब अग्रोहा रेफर करने की तैयारी
Wed, 27 May 2020 11:43 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोहाना (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 27 May 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोहाना के गांव चंदड़ कलां में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। यहां दो महिलाएं इस वायरस से संक्रमित मिली हैं। दोनों मां-बेटी 23 मई को दिल्ली से टोहाना आई थीं, जिसके बाद 24 को नागरिक अस्पताल में उनका सैंपल लिया गया और जांच को भेजा गया था। पीड़ितों को अब अग्रोहा रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, उपमंडल के गांव चंदड की रहने वाली 50 वर्षीय महिला अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ दिल्ली से 23 को टोहाना आई थी, जिसके बाद विभाग की टीम ने सैंपल लेकर जांच को भेजा। दोनों पीड़ित नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थीं। बुधवार की देर रात्रि दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन
इसके तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग ने इनकी यात्रा इतिहास को खंगालना शुरू कर दिया और अग्रोहा रेफर करने की कार्रवाई भी जारी कर दी गई। इस बात की पुष्टि करते हुए एसएमओ डॉ. हरविंद्र सागू ने बताया कि दोनों मां-बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इनको रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन