फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two Students Of Ludhiana Died In Road Accident In Canada

कनाडा में सड़क हादसे में लुधियाना के दो छात्रो की मौत, तीसरे का टोरंटो में चल रहा उपचार

Wed, 04 Sep 2019 02:17 AM IST
ajay kumar कंवरपाल, अमर उजाला, हलवारा (पंजाब)
कंवरपाल, अमर उजाला, हलवारा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Sep 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two Students Of Ludhiana Died In Road Accident In Canada
दोनों मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कनाडा के हाइवे-26 पर सोमवार को मस्टैंग और ब्लेजर गाड़ी की सीधी टक्कर में लुधियाना निवासी दो छात्रों की मौत हो गई। वहीं हादसे में उनका तीसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका टोरंटो के अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में शव इतने क्षतिग्रस्त हो चुके हैं कि उन्हें भारत लाना भी मुश्किल है। 

विज्ञापन


ऐसे में संभावना है कि 5 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार वहीं पर किया जाएगा। इस खबर के बाद लुधियाना में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार लुधियाना के शहीद भगत सिंह नगर निवासी छात्र दानिश (20), मॉडल टाउन निवासी तान्या (19) और भाई रणधीर सिंह नगर निवासी हर्षदीप सिंह 2018 में कनाडा पढ़ाई करने गए थे। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दानिश पहला सेमेस्टर पास करने के बाद आगे पढ़ाई नहीं कर सका। इसलिए उसने नौकरी करनी शुरू कर दी। जिसके पास वह काम करता था, उस व्यक्ति ने उसके लगभग 12 हजार डॉलर अदा नहीं किए। इसलिए वह काफी परेशान रहता था। कुछ समय पहले दानिश के दोस्त हर्षदीप सिंह ने उसे अपने पास बुला लिया और वे उसका दोबारा एडमिशन करवाने का काम चल रहा था।  

हर्षदीप सिंह के पास मस्टैंग कार थी, इसलिए सोमवार को तीनों घूमने के लिए निकले। कार हर्षदीप चला रहा था और दानिश व तान्या पीछे बैठे थे। जैसे ही उनकी कार हाईवे नंबर 26 पर पहुंची एक गाड़ी को ओवरटेक करना चाहा, तो सामने से आ रही एक ब्लेजर पिकअप से उनकी सीधी टक्कर हो गई। 

टक्कर होते ही हर्षदीप कार से बाहर गिर गया, जबकि दानिश और तान्या कार के अंदर ही दब गए। ब्लेजर गाड़ी का चालक जोसेफ भी इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गया। ओंटेरियो प्रोविंशियल पुलिस की हुरोनिया वेस्ट डीचेटमैंट के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक दानिश के परिजनों के पास कनाडा का वीजा था इसलिए वह कनाडा रवाना हो गए हैं। तान्या के परिजन वीजा लगवाने के लिए भाग दौड़ कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed