फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two smugglers arrested with illegal liquor in Jalandhar

पंजाब: पठानकोट में शराब फेंक भागे तस्कर, लोगों ने लूटीं बोतलें, जालंधर में दो गिरफ्तार

Thu, 30 Apr 2020 09:00 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/पठानकोट/लुधियाना (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/पठानकोट/लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with illegal liquor in Jalandhar
पठानकोट में शराब फेंक तस्कर हुए फरार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कर्फ्यू के बीच पठानकोट-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे के बाद तस्कर शराब से भरी बोरियां और बैग फेंक फरार हो गए। जब पुलिस वहां पहुंची तो एक-दो टूटी बोतलों के अलावा वहां खाली बोरी और बैग ही मिले। जिसके बाद पुलिस भी बिना कार्रवाई के लौट आई। मामला पठानकोट-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव नरोट पुली का है। 

विज्ञापन


जहां दोपहर को कोविड-19 को लेकर ड्यूटी दे रही टीम की कार बाइक सवार युवकों से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गए और उनकी बोरी और बैग सड़क पर गिर गया। जिनमें शराब की बोतलें भरी थीं। इनमें से कुछ बोतलें टूट भी गईं। देखते ही देखते युवक बाइक समेत फरार हो गए और शराब से भरा बैग और बोरी वहीं फेंक गए। 
विज्ञापन


इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने बोतलें उठानी शुरू कर दीं। जब तक पुलिस पहुंची तब तक लोग सारी बोतलें उठाकर ले जा चुके थे। एसएचओ थाना सदर बलविंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी पर जब वहां पहुंचे तो न कोई व्यक्ति मिला, न वाहन और न ही शराब बरामद हुई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच करेंगे। फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर में शराब तस्करी का धंधा, दो गिरफ्तार

कर्फ्यू में भी शराब तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ कर सीआईए स्टाफ-1 की पुलिस ने अवैध शराब सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सौरव अरोड़ा उर्फ वरेटी पुत्र केवल कृष्ण निवासी सोढल और दमनजीत सिंह पुत्र सतिंदरपाल सिंह निवासी सोढल नगर के तौर पर बताई जा रही है। 

पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है, ताकि पता चल सके कि शराब की खेप कहां से तस्करी कर लाई जाती थी। इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने नाकेबंदी की हुई थी। जिस दौरान सूचना मिली की कि शराब तस्कर कार में सवार होकर शराब तस्करी कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को सोढल पार्क के पास से तीन पेटी अवैध शराब सहित काबू कर लिया। 

लुधियाना: महिला तस्कर से हेरोइन लेकर सप्लाई करने वाले तीन गिरफ्तार
बाहरी इलाकों से हेरोइन की खेप लाकर लुधियाना में सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है, जबकि महिला तस्कर पुलिस गिरफ्त से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को सेक्टर 39 चंडीगढ़ रोड से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 810 ग्राम हेरोइन बरामद की है। 

पुलिस ने इस मामले में ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी बॉबी (24), कश्मीरी (24) और अर्जुन राय (19) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि आरोपियों को हेरोइन की खेप देने वाले घोड़ा कालोनी निवासी महिला तस्कर अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed