{"_id":"674525e17e02d9742c0a1525","slug":"two-showrooms-burnt-in-fire-caused-by-short-circuit-brought-under-control-in-one-and-a-half-hour-chandigarh-news-c-16-pkl1049-570565-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो शोरूम जले, डेढ़ घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो शोरूम जले, डेढ़ घंटे में पाया काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-आठ के दो शोरूम में सोमवार तड़के करीब पांच बजे आग लग गई। सूचना पाते ही फायरबिग्रेड की एक के बाद एक करके चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान एक स्पा सेंटर और चिकन वंडर लैंड रेस्टोरेंट में लाखों रुपये का सामान जल गया। घटनास्थल पर पहुंची सेक्टर-तीन थाने की पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
सुबह करीब पांच बजे सेक्टर-आठ में एससीओ नंबर 122-123 में गोल्डन लीफ स्पा सेंटर में अचानक से आग लगी। यहां से आग ने इतना भयानक रूप ले लिया कि वह फैलती हुई अपने साइड में स्थित चिकन वंडर लैंड तक जा पहुंची। इसके बाद इन दोनों शोरूमों में से धुआं निकलते देख सिक्योरिटी गार्ड व अन्य राहगीरों ने फायरबिग्रेड को इसकी सूचना दी। करीब 5.16 मिनट पर फायरबिग्रेड कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली और कुछ मिनटों बाद ही दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन दोनों शोरूमों में आग इतनी अधिक फैल चुकी थी कि फायरबिग्रेड की दो अन्य गाड़ियों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझानी शुरू कर दी। करीब एक से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आग बुझाई। इसके बाद सेक्टर-तीन थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले में जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों संचालकों के अलावा यहां मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ की। हालांकि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट ही सामने आया है।