फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two policemen died in an accident in Derabassi

Derabassi: कार को टक्कर मारकर भाग रहे कैंटर चालक ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला, गश्त कर रहे थे दोनों

Wed, 27 Dec 2023 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (मोहाली) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 27 Dec 2023 11:16 AM IST
सार

करीब डेढ़ बजे बरवाला रोड पर पुरानी ट्रक यूनियन के पास गलत दिशा में कैंटर चलाते हुए सामने से मोटरसाइकिल पर आ रहे पुलिसकर्मियों पर चढ़ा दिया। हादसे के बाद चालक मौके से कैंटर समेत चंडीगढ़ की ओर भाग गया। पुलिस को जब इस बात का पता चला तो चंडीगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
Two policemen died in an accident in Derabassi
हादसे में मारे गए पुलिसकर्मी। - फोटो : फाइल

विस्तार

अंबाला के साहा कस्बे में एक कार को टक्कर मारकर उल्टी दिशा से भाग रहे कैंटर चालक ने बरवाला रोड पर दो होमगार्ड जवानों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे डेराबस्सी ट्रक यूनियन के पास हुआ। हादसे के बाद कैंटर चालक चंडीगढ़ की ओर भाग गया। डेराबस्सी पुलिस की सूचना पर चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक अश्वनी कुमार निवासी हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर डेराबस्सी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कैंटर को भी अपने कब्जे में ले लिया है। कैंटर में चॉकलेट भरा हुआ था। मृतकों की पहचान गांव भांखरपुर निवासी हरि सिंह (53) और गांव खेड़ी गुज्जरां निवासी जसमेर सिंह (54) के रूप में हुई है। दोनों डेराबस्सी थाने में तैनात थे।   

विज्ञापन


एएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि आरोपी कैंटर चालक ने रात को अंबाला के साहा कस्बे में पहले एक कार को टक्कर मारी। इसके बाद कार चालक और आरोपी के बीच मौके पर समाझौता हो गया लेकिन कैंटर चालक समझौते के मुताबिक पैसे दिए बिना वहां से भाग निकला। इसके बाद कार सवार उसका पीछा कर रहा था। 
विज्ञापन


बरवाला के पास डबल लाइन सड़क होने पर आरोपी कैंटर चालक ने उल्टी दिशा में कैंटर चलाना शुरू कर दिया। डेराबस्सी ट्रक यूनियन के पास सामने से बाइक पर होमगार्ड जवान हरि सिंह और जसमेर सिंह आ रहे थे, जिन्हें तेज रफ्तार कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हादसे के बाद कैंटर चालक हाईवे पर आकर चंडीगढ़ की ओर भाग निकला। उसका पीछा कर रहे कार चालक ने पुलिस को सूचित किया। इस पर डेराबस्सी पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। चंडीगढ़ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया। कैंटर चालक का पीछा कर रहे कार चालक ने बताया कि कैंटर चालक बहुत लापरवाही से और तेज गति से गाड़ी चला रहा था। उसने साहा में उसकी कार को टक्कर मार दी थी। समझौता होने पर वह पैसे दिए बिना भाग निकला, जिसके चलते वह उसका पीछा कर रहे थे।

सरकारी सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

सड़क हादसे में दो होमर्गाड जवानों की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, एसपी (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह, एएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया, थानाध्यक्ष अजितेश कौशल ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। दोनों का सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
 

कैंटर चालक अश्वनी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में बनती कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  - डॉ. दर्पण आहलूवालिया, एएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed