फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people were arrested for running a fake immigration company, while four others remain at large

Chandigarh News: फर्जी इमिग्रेशन कंपनी चलाने वाले दो गिरफ्तार, चार आरोपी गिरफ्त से बाहर

Thu, 11 Dec 2025 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Two people were arrested for running a fake immigration company, while four others remain at large
मोहाली। फेज-11 मोहाली पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि यह गिरोह न्यू पाथ इमिग्रेशन के नाम से एक फर्जी रिक्रूटमेंट एजेंसी चला रहा था। बिना लाइसेंस काम कर रही यह फर्म विदेश में अच्छी नौकरी और सेटलमेंट का झांसा देकर लोगों से रुपये ऐंठ रही थी। शिकायत मिलने पर एसएचओ फेज-11 अमनदीप सिंह ने टीम के साथ रेड की, जिसमें दो आरोपियों कैंबवाला निवासी नीतिन और कांगड़ा हिमाचल निवासी मोहित को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दोनों पुलिस रिमांड पर हैं। डीएसपी बल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जाली दस्तावेज तैयार करवाकर पीड़ितों को फर्जी ऑफर लेटर और वीजा प्रोसेसिंग के नाम पर रुपये वसूलते थे। गिरोह के अन्य साथी प्रेम सागर, ज्योति, रवि और अमनदीप कौर भागे हुए हैं। उनकी तलाश में पुलिस छापा मार रही है।अधिकारियों के मुताबिक यह नेटवर्क काफी समय से भोले-भाले युवाओं और परिवारों को निशाना बनाकर उनकी मेहनत की कमाई हड़प रहा था।पुलिस ने थाना फेज-11 में बीएनएस की धारा 318(4) व इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी बल ने कहा कि पूरे नेटवर्क की जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed