फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people from Chandigarh fell in the trap of cyber thugs, lost Rs 3.5 lakh

Chandigarh News: चंडीगढ़ के दो लोग साइबर ठगों के झांसे में आए, 3.5 लाख रुपये गंवाए

Thu, 01 Dec 2022 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Two people from Chandigarh fell in the trap of cyber thugs, lost Rs 3.5 lakh
चंडीगढ़। शहर में दो लोगों से साइबर ठगों से झांसे में लेकर 3.5 लाख रुपये ठग लिए। सेक्टर-37सी निवासी योगेश कुमावत से एक लाख और सेक्टर-44डी निवासी त्रिलोचन सिंह से ढाई लाख की ठगी हुई है।
विज्ञापन

एक मामले में पीड़ित से कहा कि उनकी बहन को कनाडा पुलिस ने पकड़ लिया है इसलिए तत्काल 2.5 लाख रुपये चाहिए। युवक ने घबराकर एक लाख रुपये खाते में डाल दिए। बाद में पता चला कि बहन सही सलामत है। वहीं दूसरे मामले में पीड़ित को अपना दोस्त बताकर उससे 2.5 लाख रुपये ले लिए। बाद में पता चला कि उसके दोस्त ने कोई रुपये नहीं मांगे थे। दोनों मामलों में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-37सी निवासी योगेश कुमावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन कनाडा में रहती है। उन्हें एक अज्ञात शख्स ने व्हाट्सएप कॉल कर कहा कि उनकी बहन को कनाडा पुलिस ने पकड़ लिया है। उसे छुड़वाने के लिए 2.5 लाख रुपये का जल्दी इंतजाम करना होगा। योगेश उस शख्स की बातों में आ गया और ठग की ओर से दिए गए बैंक खाते में एक लाख रुपये जमा करवा दिए। बाद में बहन से बात करने पर पता चला कि वह सही सलामत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप कॉल कर दोस्त बनकर झांसा देकर की ठगी
वहीं सेक्टर-44डी निवासी त्रिलोचन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि एक अज्ञात शख्स ने उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर कहा कि वह उनका दोस्त कृपाल सिंह बात कर रहा है। उसे 2.5 लाख की सख्त जरूरत है। त्रिलोचन ठग के झांसे में आ गया और उसके खाते में 2.5 लाख रुपये जमा करवा दिए। बाद में जब दोस्त से बात हुई तो पता चला कि उसने कोई फोन नहीं किया था। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बॉक्स
12 लाख दिए, न घर मिला और न रुपये
सेक्टर-49-डी निवासी रिपू दमन शर्मा ने पुलिस में शिकायत दी है कि मौली बैदवां निवासी अमरीक सिंह व अंबाला के गांव धरुला निवासी मलकीत सिंह ने मोहाली के गांव मौली बैदवां में पांच मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग के उससे 12 लाख रुपये लिए थे। जब काफी दिनों तक मकान नहीं मिला तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने उसे न ही मकान दिया और नहीं रुपये लौटाए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed