{"_id":"64de30da4ab191386e0dc697","slug":"two-people-died-in-fire-in-a-sweet-shop-in-bharatgarh-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीरतपुर साहिब में दो की गई जान: मिठाई की दुकान में लगी आग, शटर उठाते ही जोरदार धमाका, मालिक के उड़े चीथड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीरतपुर साहिब में दो की गई जान: मिठाई की दुकान में लगी आग, शटर उठाते ही जोरदार धमाका, मालिक के उड़े चीथड़े
Thu, 17 Aug 2023 08:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 17 Aug 2023 08:20 PM IST
सार
आग की चपेट में आने से जतिन गौतम, सज्जन सिंह और चौकीदार रोशन लाल बुरी तरह झुलस गए। धमाका इतना भीषण था कि जतिन गौतम के चिथड़े उड़ गए। नौकर की भी मौत हो गई। बाद में फायर ब्रिगेड बुलाकर दुकान में लगी आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
दुकान में लगी भीषण आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भरतगढ़ में गुरुवार तड़के मिठाई की दुकान पर एक दर्दनाक हादसे में मिठाई विक्रेता और उसके नौकर की मौत हो गई। बाजार का चौकीदार आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। यह घटना भरतगढ़ बस स्टैंड पर स्थित कमल स्वीट शॉप की है।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह तड़के चौकीदार रोशन लाल ने कमल स्वीट शॉप के साथ मोबाइल की दुकान के मालिक को फोन करके सूचना दी कि कमल स्वीट शॉप में आग लगी है। तुरंत उसके मालिक को सूचित कर दीजिए। मोबाइल की दुकान करने वाले मनजीत सिंह ने तुरंत मिठाई की दुकान के मालिक जतिन गौतम उर्फ बंटी को फोन करके आग लगने की जानकारी दी और पुलिस को भी सूचित किया।
विज्ञापन
बंटी अपने नौकर सज्जन सिंह के साथ मौके पर पहुंचा और जैसे ही दुकान का शटर उठाया तो अंदर से निकली आग की लपटों और गैस सिलिंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ। आग की चपेट में आने से जतिन गौतम, सज्जन सिंह और चौकीदार रोशन लाल बुरी तरह झुलस गए। धमाका इतना भीषण था कि जतिन गौतम के चिथड़े उड़ गए। नौकर की भी मौत हो गई। बाद में फायर ब्रिगेड बुलाकर दुकान में लगी आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन