फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two people arrested allegation of helping terrorist

हरियाणाः आतंकी की मदद के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, इस तरह की थी सहायता

Tue, 06 Nov 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा) Updated Tue, 06 Nov 2018 09:25 AM IST
विज्ञापन
Two people arrested allegation of helping terrorist
सांकेतिक तस्वीर
 आतंकी की मदद के आरोप में पटियाला पुलिस ने गुहला-चीका में प्रिंटिंग मशीन संचालक व एक पेंटर को  गिरफ्तार किया है। 4 नवंबर को पुलिस दोनों को गिरफ्तार करके ले गई है। सोमवार को दिनभर मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। अभी तक यही पता चल पाया है कि दोनों ने कुछ सामग्री प्रिंट करके पटियाला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकी की मदद की है।
विज्ञापन

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुहला-चीका में पटियाला रोड पर पेंटर की दुकान संचालक विनोद कुमार निवासी अंबा कॉलोनी चीका को गिरफ्तार किया है। जो मोटरसाइकिलों पर नंबर प्लेट सहित अन्य सामग्री लिखने का काम करता है। बताया जा रहा है कि आतंकी से संबंधित शब्द उसने एक बाइक पर लिखे थे।  

विज्ञापन

इसी प्रकार से एक अन्य रमेश कुमार निवासी रेवाड़ जागीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो कांगड़ा प्रिंटिंग प्रेस के नाम से सिनेमा रोड पर दुकान चलाता है। 11 माह पहले उससे आतंकी द्वारा लेटर पैड प्रकाशित करवाए जाने की जानकारी मिली है। उधर, सीआईए पटियाला के इंस्पेक्टर ने मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। वहीं एसपी आस्था मोदी ने बताया कि मामले का पूरा विवरण तो नहीं पता। लेकिन पटियाला पुलिस इन दोनों को 4 नवंबर को गिरफ्तार करके ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed