फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   two pakistani ballooons found in dinanagar of gurdaspur, message for pm modi in urdu

दो पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने से हड़कंप, उर्दू में किया था मोदी को चैलेंज

Sun, 02 Oct 2016 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दीनानगर(गुरदासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, दीनानगर(गुरदासपुर) Updated Sun, 02 Oct 2016 09:03 AM IST
विज्ञापन
two pakistani ballooons found in dinanagar of gurdaspur, message for pm modi in urdu
पाकिस्तान से आए गुब्बारे पर उर्दू में लिखा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
दो पाकिस्तानी गुब्बारे एक घर के पास मिले। उनमें उर्दू भाषा में लिखा हुआ पोस्टर भी चस्पा था। उसमें मोदी को चैलेंज किया गया था। दीनानगर के निकटवर्ती गांव कुंडे घेसल में शुक्रवार रात ये गुब्बारे गिरे और इन्हें देखकर इलाके के लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव के नंबरदार चनन सिंह के घर के पास दो गुब्बारे गिरे थे। लोगों को जब पता चला कि यह गुब्बारे पाकिस्तानी हैं तो लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। इन गुब्बारों पर उर्दू भाषा में लिखा हुआ पोस्टर भी चस्पा था। नंबरदार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों गुब्बारे अपने कब्जे में ले लिए। हस्त लिखित पोस्टर पर लिखा है कि मोदी सुन ले अजुबी की तलवारें अभी भी हमारे पास है। एसएचओ कुलविंद्र सिंह ने बताया कि इस घटना की जानकारी उच्चधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed