{"_id":"659c48b906a9a279ac036d2b","slug":"two-new-corona-patients-found-in-haryana-chandigarh-news-c-16-pkl1010-324819-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हरियाणा में कोरोना के दो नए मरीज मिले, सरकार ने जांच बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हरियाणा में कोरोना के दो नए मरीज मिले, सरकार ने जांच बढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी संक्रमित मरीजों के सैंपलों की करवाई जा रही है जीनोम सीक्वेंसिंग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना एक बार फिर से पैर पसारने लगा है। सोमवार को भी कोरोना के दो मरीजों की पुष्टि हुई है। दोनों ही केस गुरुग्राम से हैं। इसके साथ ही राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 17 हो गई है। सिर्फ एक मरीज अस्पताल में दाखिल है। वहीं, केसों की संख्या बढ़ने के बाद अब सरकार ने कोरोना की जांच बढ़ा दी है। सोमवार को राज्य में 802 सैंपल की जांच हुई, जबकि पिछले दो दिन से 350 से 400 के बीच सैंपलों की जांच की जा रही थी। राज्य में अभी तक नए वैरिएंट जेएन वन के दो कंफर्म केस हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि जो भी पॉजिटिव केस आ रहे हैं, उन्हें जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजा जा रहा है। हरियाणा स्वास्थ्य सेवाएं विभाग महानिदेशक डॉ. रणदीप सिंह पूनिया ने बताया कि लोगों को अभी घबराने की जरूरत नहीं है। केस काफी कम है। हम लोग पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहे हैं। सोमवार को तीन मरीज घर पर ही रिकवर हुए हैं। उन्होंने बताया कि हर हफ्ते आक्सीजन प्लांट व वेंटिलेटर की जिलों से जानकारी ली जा रही है। कोरोना से निपटने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार है।