{"_id":"5e0ccd228ebc3e87a413fc3f","slug":"two-national-players-died-in-road-accident-in-jhajjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जरः ट्राले की साइड लगने से बाइक सवार दो नेशनल खिलाड़ियों की मौत, एक पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जरः ट्राले की साइड लगने से बाइक सवार दो नेशनल खिलाड़ियों की मौत, एक पीजीआई रेफर
Thu, 02 Jan 2020 12:29 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़ली गांव के पास झामरी मार्ग पर बुधवार दोपहर 12 बजे हुए ट्राले की साइड लगने से बाइक सवार दो नेशनल बॉक्सिंग खिलाड़ियों की मौत हो गई। वहीं एक छात्र भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे पीजीआई रोहतक ले गए हैं। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सासरौली निवासी रवि (17) पुत्र बिजेंद्र राष्ट्रीय स्तर का बॉक्सर था। 2018 में ही उसने राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। सासरौली का रोहित (17) पुत्र कपूर सिंह भी स्टेट लेवल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुका था। झाड़ली निवासी भूपेश भी उनके साथ ही झाड़ली स्थित एक निजी बॉक्सिंग अकादमी में प्रैक्टिस करते थे।
विज्ञापन
बुधवार को भूपेश की बाइक पर तीनों ही गांव बहु में एक प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे। जब तीनों बाइक पर जेके सुपर सीमेंट कंपनी के सामने पहुंचे तो एक ट्राले ने बाइक को साइड मार दी। रवि और रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। भूपेश गंभीर रूप से घायल हो गया। भूपेश को एनटीपीसी के अस्पताल ले जाया गया। यहां से परिजन उसे पीजीआई रोहतक ले गए।
विज्ञापन