फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two motorcycles collide, one injured and the other absconding

Chandigarh News: दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, एक घायल दूसरा फरार

Mon, 25 Mar 2024 03:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Two motorcycles collide, one injured and the other absconding
मोहाली। काम से घर लौट रहे मोटरसाइकिल चालक को दूसरे मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए, जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। वहीं दूसरा मौके से भाग निकला। इसके बाद राहगीरों ने घायल के दोस्तों को फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद दोस्तों ने पहुंचकर घायल को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायल अरविंद कुमार निवासी जीरकपुर ने बताया कि वह चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में काम करता है। शनिवार रात करीब 10 बजे वह अपने काम से घर लौट रहा था। जब वह जीरकपुर में पहुंचा तो सामने से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर ही गिर गए। इस टक्कर में अरविंद के सिर से काफी खून बहने लगा और दूसरे मोटरसाइकिल सवार के हाथ पर भी खरोंच आई और वह घायल अरविंद की हालत गंभीर देख फरार हो गया। इसके बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायल के फोन से उसके दोस्तों को संपर्क कर उन्हें पूरी घटना की सूचना देकर मौके पर बुला लिया। उन्होंने घायल फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच में पता लगा है कि घायल की टक्कर से दोनों आंखें सूजकर बंद हो गई हैं। उसके सिर पर तीन टांके लगे हैं और हाथ-पैर में भी कई खरोंचे आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed