फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two more officers of ED Shimla on radar in Chandigarh CBI on bribery case of Rs 2.5 crore

CBI की रडार पर ईडी के अधिकारी: शिमला प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय में हड़कंप, ढाई करोड़ की रिश्वत का है मामला

Sat, 28 Dec 2024 04:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 28 Dec 2024 04:32 PM IST
सार

ढाई करोड़ की रिश्वत मामले में नामजद शिमला ईडी का अधिकारी मंगलवार से ही फरार है। आरोपी की आखिरी लोकेशन शिमला की ही आई थी और इसके बाद उसका फोन बंद हो गया था।

विज्ञापन
Two more officers of ED Shimla on radar in Chandigarh CBI on bribery case of Rs 2.5 crore
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

शिमला प्रवर्तन निदेशालय ईडी के सहायक डायरेक्टर द्वारा बिचौलिए के साथ मिलकर ढाई करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में ईडी के दो अन्य अधिकारी भी सीबीआई के रडार पर आ गए हैं। जांच टीम ने कॉल डिटेल निकालने के बाद इन अधिकारियों को भी पूछताछ करने के लिए तलब किया है। ऐसे में इनके अलावा भी अभी अन्य कई की मुश्किलें बढ़ना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं, शिमला ईडी कार्यालय के कर्मियों में भी इस मामले को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। उधर, फरार चल रहे ईडी डिप्टी डायरेक्टर के जींद से गिरफ्तार किए गए भाई विकासदीप को सीबीआई ने कोर्ट में पेश कर दोे दिन का अतिरिक्त रिमांड मंजूर कराया है।

विज्ञापन


ढाई करोड़ की रिश्वत मामले में नामजद शिमला ईडी का अधिकारी मंगलवार से ही फरार है। आरोपी की आखिरी लोकेशन शिमला की ही आई थी और इसके बाद उसका फोन बंद हो गया था। जांच टीमें लगातार उसे व एक अन्य बिचौलिए को पकड़ने के लिए दिल्ली, हिमाचल, हरियाणाा, पंजाब सहित अन्य जगहों पर दबिश दे रही है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई की जांच टीम ने इस मामले में फरार आरोपी की पिछले करीब एक से डेढ़ महीने की कॉल डिटेल निकाली है। आरोपी द्वारा दो अलग-अलग फोन में तीन नंबरों का प्रयोग किया जा रहा था, जिसमें एक निजी नंबर में ईडी के दो से तीन अधिकारियों से लगातार काफी लंबी-लंबी बात हो रखी है। हालांकि अभी जांच टीमें इस मामले में अभी कुछ भी बताने काे तैयार नहीं हैं। लेकिन कॉल डिटेल में जिनके नाम सामने आए हैं जांच टीम ने उन्हें भी पूछताछ कर जांच में शामिल करने के लिए तलब कर लिया है। इस मामले की जांच शिमला से लेकर चंडीगढ़ और दिल्ली सीबीआई मुख्यालय तक में हो रही है।

विज्ञापन

आरोपी का भाई विकासदीप नहीं कर रहा जांच में सहयोग
ईडी के फरार हुए अधिकारी के भाई विकासदीप को सीबीआई की जांच टीम ने दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार दोपहर को जिला कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जांच टीम ने कोर्ट को बताया कि आरोपी विकास उनकी जांच में कोई सहयोग नहीं कर रहा है। उसने दो दिन के रिमांड मेें उन्हें जितने भी सवाल पूछे गए, उन सबके जवाब केवल नहीं और पता नहीं में ही दिए हैं। जांच टीम ने कोर्ट से आरोपी का तीन दिन का अतिरिक्त रिमांड मांगा, लेकिन कोर्ट ने दाे दिन का ही रिमांड मंजूर किया है।

आरोपी पक्ष ने सीबीआई के खिलाफ लगाई एप्लीकेशन
इस मामले में आरोपी पक्ष की ओर से दिल्ली से मुदित जैन कोर्ट में वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। उन्होंने कोर्ट के सामने दलील दी कि उन्हें अभी तक यहीं नहीं बताया जा रहा है कि उनके मुवक्किल को किस मामले और किन धाराओं के तहत केस गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कोर्ट को बताया कि जांच टीमों द्वारा आरोपी से उन्हें मिलने तक नहीं दिया जा रहा है। इसलिए उन्होंने सीबीआई की दलीलों का विरोध किया और रिमांड नहीं देने के लिए बहस की।
 
विज्ञापन

सीबीआई एफआईआर की प्रतिलिपि नहीं दी
आरोपी पक्ष के वकील ने कोर्ट में सीबीआई के खिलाफ एक एप्लीकेशन भी लगाई, जिसमें उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट व तीन नए कानूनों के तहत आरोपी पक्ष को केस दर्ज होने के बाद एफआईआर की प्रतिलिपि देने व 48 घंटे के अंदर-अंदर ऑनलाइन अपलोड करनी होती है, लेकिन सीबीआई द्वारा अभी तक उन्हें एफआईआर की प्रतिलिपि नहीं दी गई है। इस दलील पर सीबीआई की जांच टीम ने तर्क दिया कि अगर एफआईआर ऑनलाइन अपलोड नहीं की जाती तो 48 घंटे के अंदर-अंदर कोर्ट को इस बारे में मौखिक तौर पर जानकारी देनी होती है। इसलिए वह कोर्ट को पहले ही इस एफआईआर के बारे में बता चुके हैं और यह मामला ईडी के एक बड़े अधिकारी के खिलाफ ढाई करोड़ की रिश्वत मांगने से जुड़ा है जिसमें अभी जांच चल रही है। मुख्य आरोपी सहित अन्य संलिप्ततों की गिरफ्तारी कर उनसे पूछताछ की जानी है। इसलिए इस मामले को अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed