फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two more criminals of digital arrest gang arrested, 14 accused arrested so far

Chandigarh News: डिजिटल अरेस्ट गैंग के दो और शातिर गिरफ्तार, अब तक 14 आरोपी दबोचे

Sat, 13 Sep 2025 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Two more criminals of digital arrest gang arrested, 14 accused arrested so far
चंडीगढ़। साइबर क्राइम पुलिस ने करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड गिरोह के दो और शातिरों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में अब तक कुल 14 आरोपी पकड़े जा चुके हैं जबकि लगभग 57 लाख रुपये के संदिग्ध खातों को फ्रीज किया जा चुका है।
विज्ञापन

गिरोह का तरीका बेहद शातिर है। कॉल करने वाला खुद को सीबीआई या अपराध शाखा का अधिकारी बताता है। फिर व्हाट्सएप कॉल, फर्जी गिरफ्तारी वारंट और सुप्रीम कोर्ट के नकली आदेश दिखाकर पीड़ित को डराता है और फिर बड़ी रकम ट्रांसफर करवाता है। साइबर क्राइम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर खुद को अधिकारी बताने वाले व्यक्ति से सतर्क रहें और तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन


पहला मामला : चार बैंकों के जरिये उड़ाए ₹77 लाख
मंजीत कौर नामक महिला से इस वर्ष की शुरुआत में गिरोह ने खुद को अपराध शाखा का अफसर बताते हुए चार अलग-अलग बैंकों से कुल ₹77,42,420 ट्रांसफर करवा लिए। जांच में यह राशि इंदौर निवासी हेमंत कुमार कंसल (60) के खाते में ट्रेस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमंत के नर्सिंग होम खाते से ₹3.85 करोड़ का लेनदेन
पूछताछ में हेमंत ने माना कि उसने अपने नाम पर करुण मैटरनिटी एंड नर्सिंग होम का खाता खुलवाकर उस माध्यम से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की रकम घुमाई और बदले में कमीशन लिया।


दूसरा मामला: फर्जी दस्तावेज और वीडियो कॉल से ठगे ₹1.01 करोड़
लुधियाना निवासी मंजीत बेहल से आरोपी ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए व्हाट्सएप वीडियो कॉल और फर्जी दस्तावेजों से डराया। फिर कई खातों में ₹1,01,65,094 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इस मामले में लुधियाना के अभिजीत तिवारी (23) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार उसके खातों में बड़ी मात्रा में संदिग्ध लेनदेन हुआ है।

पुलिस की कार्रवाई
अब तक 14 आरोपियों की गिरफ्तारी
57 लाख रुपये से अधिक की राशि फ्रीज
देशभर में फैले खातों और कॉलिंग नेटवर्क की जांच जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed