{"_id":"66ba7dded00ece3c43075266","slug":"two-minor-girls-missing-left-home-and-did-not-return-chandigarh-news-c-16-pkl1043-490770-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दो नाबालिग लड़कियां गायब, घर से निकलीं और नहीं आईं वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दो नाबालिग लड़कियां गायब, घर से निकलीं और नहीं आईं वापस
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में अलग-अलग जगह से दो नाबालिग लड़कियां घर से निकलीं और वापस नहीं आईं। परिजनों ने अज्ञात युवकों पर बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का शक जाहिर करते हुए पुलिस को इस बारे में शिकायत दी है। पुलिस ने सेक्टर-26 और सेक्टर-31 थाने में बीएनएस एक्ट 137(2) के तहत केस दर्ज कर मामलों में जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में सेक्टर-26 थाने में पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 11 अगस्त को बिना बताए घर से कहीं चली गई है। वहीं, दूसरे मामले में महिला ने हल्लोमाजरा पुलिस चौकी में दी गई शिकायत में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 8 अगस्त को दिन में समय घर पर ही थी, लेकिन शाम के समय घर से कुछ सामान लेकर आने के लिए कहकर निकली थी और इसके बाद घर नहीं लौटी। दोनों लड़कियों के परिजनों ने उन्हें रिश्तेदारी सहित विभिन्न जगहों पर तलाश भी किया, लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस प्रारंभिक जांच में मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही है ताकि पता लगाया जा सके कि दोनों युवतियां किस-किस से बातचीत कर रही थी और किनके संपर्क में थीं।