फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two lakh will be available on the accident or death of the registered worker on the portal

पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक की दुर्घटना या मृत्यु पर मिलेंगे दो लाख

Wed, 01 Dec 2021 11:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
Two lakh will be available on the accident or death of the registered worker on the portal
चंडीगढ़। असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत कामगारों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की है। अब तक ई-श्रम पोर्टल पर 42,669 कामगर पंजीकरण करा चुके हैं। यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास दिखने वाले असंगठित मजदूरों का पंजीकरण ई-श्रम पोर्टल पर कराना चाहिए। इससे मजदूरों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पोर्टल पर मोची, दर्जी, नाई, धोबी, माली, घरेलू नौकर, रिक्शा चालक, कूड़ा बीनने वाले, कैटरिंग, दूधिया, रसोइया, ठेला वाले, घूम-घूम कर चूड़ी बेचने वाले, मीट शॉप व पोल्ट्री फार्म वाले, डेयरी का कार्य करने वाले, प्लेटफॉर्म वर्कर, खेतीहर मजदूर और असंगठित क्षेत्र के दूसरे कामगार पंजीकरण करा सकते हैं। पोर्टल के जरिए श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार किया जाएगा और ई-श्रम कार्ड जारी किए जाएंगे, जो पूरे देश में वैध होंगे।
विज्ञापन

इन्हीं कार्ड के जरिए श्रमिकों को वर्तमान में चल रही श्रमिक योजना या आने वाली योजना का लाभ मिलेगा। पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक यदि किसी भी प्रकार की दुर्घटना का शिकार होते हैं, यदि वे दिव्यांग हो जाते हैं या मृत्यु हो जाती है, तो उन्हें दो लाख रुपये की सहायता राशि प्राप्त होगी। श्रमिक असंगठित श्रेणी का कर्मकार हो। ईएसआई एवं ईपीएफ में पंजीकृत न हो। इसके अलावा जो आयकरदाता न हो, वही पात्रता की श्रेणी में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed