फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two lakh unemployed people will get jobs in six months after Congress govt formation says Surjewala

कांग्रेस की सरकार बनने पर छह माह में दो लाख बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी : सुरजेवाला

Sun, 22 Jul 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरवाना Updated Sun, 22 Jul 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
Two lakh unemployed people will get jobs in six months after Congress govt formation says Surjewala
Randeep Surjewala

कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा की सरकार देश और प्रदेश में हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने भाजपा को चिंतन, मंथन, भोजन और आयोजन करने वाली पार्टी करार दिया। मोदी-खट्टर गुरु-चेला का नारा है देश प्रदेश का विनाश, खुद का विकास।  

विज्ञापन


शनिवार को कपास मंडी में बदलाव रैली के दौरान सुरजेवाला ने कहा कि दोनों सरकारों ने देश और प्रदेश को जमकर लूटा, जिससे हर नागरिक हताश है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले तीन वर्षों में एक लाख करोड़ का कर्जा बढ़ा दिया। भाजपा नेताओं ने नौकरियों की बोली लगाकर बेरोजगारों के साथ बड़ा धोखा किया। कांग्रेस की सरकार बनने पर पैसे लेने वाले और देने वाले लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे पूर्व ओमप्रकाश चौटाला के शासन में नौकरियों की बंदर बांट हुई थी, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है। अगर खट्टर को इसकी जानकारी नहीं तो तिहाड़ में चौटाला से मिलकर ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि 24 घंटे में 47 किसान कर्जे के चलते आत्महत्या कर रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते नहीं थकते कि उन्होंने वायदे के अनुसार किसानों को फसलों की लागत का डेढ़ गुना भाव दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार 12 व्यापारियों का 241 हजार करोड़ रुपये कर्ज तो माफ कर सकती हैं, लेकिन उनके पास देश के 62 करोड़ किसानों और गरीबों का सिर्फ दो लाख करोड़ कर्जा माफ करने के लिए पैसा नहीं है। सुरजेवाला ने वायदा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर दो एकड़ तक के किसानों और गरीब लोगों का पचास हजार तक का कर्ज माफ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश में बीस लाख युवा बेरोजगार है, जिन्हें भाजपा ने गुमराह करके वोट तो लिया, लेकिन कोई रोजगार नहीं दिया। उन्होंने वायदा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर केवल छह माह में दो लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। 

इस मौके पर पूर्व मंत्री शमशेर सिंह सुरजेवाला, पूर्व विधायक शिवशंकर भारद्वाज, बचन सिंह आर्य, उपाध्यक्ष विद्या रानी दनौदा, ईश्वर नैन, भूपेंद्र सिंह बूरा, बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला, एडवोकेट सुशील कौशिक, जगरूप सिंह सुरजेवाला, सतबीर दबलैन, दर्शना भीखेवाला, कैलाश सिंगला, रामपाल उझाना, जियालाल गोयल, राजू पार्षद, किताब सिंह नंबरदार, कर्मबीर सैनी, सज्जन सिंगला, कुलवंत नैन, मुकेश चहल, अशोक मलिक, संदीप सांगवान, मौजूद रहे।  
 

समान विचारधारा वालों से बातचीत कर देश में शुरू की जाएगी मुहिम

Two lakh unemployed people will get jobs in six months after Congress govt formation says Surjewala
रणदीप सुरजेवाला
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में सुरजेवाला ने कहा कि बेशक संसद में सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हुआ हो, लेकिन देश की जनता ने केंद्र में मोदी सरकार और हरियाणा में खट्टर सरकार के खिलाफ अविश्वास का मन बना लिया है। 2019 में होने वाले चुनाव में केंद्र से मोदी और हरियाणा से खट्टर सरकार को लोग चलता कर देंगे। पिछले चार साल में प्रदेश की भाजपा सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये का कर्ज लिया, आखिर वह पैसा कहां गया। प्रदेश में 19 पेपर लीक हो गए। आखिर यह पैसा कहां जा रहा है। इसका हिसाब खट्टर सरकार को देना होगा। हरियाणा की जनता इस बात की सजा भाजपा को अवश्य देगी। तीसरे मोर्चे के गठन के बारे में पूछने पर कहा कि कांग्रेस कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तथा पोरबंदर से त्रिपुरा तक है।

उन्होंने कहा कि जहां-जहां उनकी पार्टी को समान विचारधारा के लोग मिलेंगे उनके साथ बातचीत करके देश को बदलने और राष्ट्र निर्माण के लिए एक मुहिम की शुरूआत की जाएगी। पूरे प्रदेश में शुरू की गई रैलियों की मुहिम को लेकर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बदलाव की हुंकार नरवाना की धरती से शुरू होकर पूरे प्रदेश में गूंजेगी और वर्तमान भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed