फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two lakh cash and dry fruits stolen from the shop by breaking the grill and glass

ग्रिल और शीशा तोड़कर दुकान से दो लाख नकदी और ड्राई फ्रूट्स किए चोरी

Sat, 11 Jun 2022 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two lakh cash and dry fruits stolen from the shop by breaking the grill and glass
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक दुकान से चोरों ने दो लाख रुपये की नकदी और 20 किलो ड्राई फ्रूट्स चोरी कर लिए। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धनास मिल्क कॉलोनी निवासी अश्विनी शर्मा ने बताया कि उनकी रामा फ्लोर मिल के नाम से दुकान है। बुधवार रात को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह करीब 10 बजे दुकान पर आए तो देखा वहां तो सामान बिखरा पड़ा है। 60 हजार रुपये के सिक्के समेत दो लाख 5 हजार रुपये की नकदी गायब थी। इसके अलावा 20 किलो ड्राई फ्रूट्स चोरी हो गए। अश्विनी शर्मा ने बताया कि दुकान की छत पर ग्रिल और शीशा टूटा पड़ा था। उन्होंने बताया कि दुकान पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed