{"_id":"5d9a0afa8ebc3e0167561ef8","slug":"two-laborers-died-in-a-factory-due-to-gas-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में हादसाः डाइंग फैक्ट्री में गैस चढ़ने से दो मजदूरों की मौत, एक ही हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में हादसाः डाइंग फैक्ट्री में गैस चढ़ने से दो मजदूरों की मौत, एक ही हालत गंभीर
Sun, 06 Oct 2019 09:32 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 06 Oct 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित बलराम टेक्सटाइल फैक्ट्री में रविवार को काम करते हुए तीन मजदूरों को गैस चढ़ गई जिससे तीनों बेहोश हो गए। सभी को पास के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां दो की मौत हो गई। एक को सीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान ताजपुर रोड निवासी राजकुमार और राजिंदर कुमार के रूप में हुई है, जबकि सीएमसी अस्पताल में राजकुमार का भाई नरिंदर कुमार दाखिल है। थाना टिब्बा की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बलराम टेक्सटाइल में कपड़ा रंगाई का काम होता है। रविवार को तीनों मजदूर काम कर रहे थे। रंगाई के लिए उन्हें रंग के साथ कुछ एसिड डालना था। एसिड की मात्रा कुछ ज्यादा हो गई। इस कारण वहां गैस बन गई और गैस चढ़ने से तीनों बेहोश हो गए।
विज्ञापन
तीनों के बेहोश होते ही फैक्ट्री में भगदड़ मच गई और उनके साथियों ने तीनों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर राजकुमार और राजिंदर को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि नरिंदर कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।