{"_id":"5f9ec36adf470919972b1de6","slug":"two-killed-and-five-injured-in-road-accident-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, पलटने से ननद-भाभी की मौत, पांच जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, पलटने से ननद-भाभी की मौत, पांच जख्मी
Sun, 01 Nov 2020 07:48 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 01 Nov 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर बहालगढ़ स्थित दावत राइस मिल के पास रविवार सुबह करीब 9 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया। हादसे में ननद-भाभी की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यूपी के जिला बागपत के गांव बामनौली निवासी सारंग ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी शिवानी (19) व माता-पिता के साथ लिवासपुर में किराये के मकान में रहता है। उसकी बहन तुलसी और जीजा कर्ण सिंह भी लिवासपुर में रहते हैं। तुलसी और शिवानी ओमैक्स सिटी के घरों में खाना बनाने व साफ-सफाई का कार्य करती थीं।
विज्ञापन
रविवार सुबह तुलसी और शिवानी वेतन लेने ऑटो से ओमैक्स सिटी जा रही थीं। दावत राइस मिल के सामने एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में तुलसी और शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक फैक्टरी के कर्मचारी ने घायल तुलसी और शिवानी को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिए।
विज्ञापन
शिवानी की चार महीने पहले हुई थी शादी
कर्ण ने बताया कि उसके साले सारंग की शादी इसी साल 30 जून को शिवानी से हुई थी और वह दो महीने की गर्भवती थी। कर्ण और तुलसी की शादी को अभी एक साल हुआ है। उनको कोई बच्चा नहीं है। घर का खर्च चलाने के लिए दोनों ओमैक्स सिटी में काम करती थीं।