फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   two indian people dead in outside india, dead body come back

विदेशों में 2 भारतीयों की मौत, शव लौटेंगे स्वदेश

Thu, 14 Aug 2014 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Aug 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
two indian people dead in outside india, dead body come back

विदेशों में मारे गए पंजाबियों को अपने वतन की मिट्टी नसीब होने की उम्मीद जगी है। उनका अंतिम संस्कार पंजाब में होने की आस बंधी है। ऐसे दो मामलों में संज्ञान लेते हुए एनआरआई कमीशन ने निर्देश जारी किए हैं कि मृतकों के शवों को यहां लाने का इंतजाम किया जाए।

विज्ञापन


इनमें से अमृतसर के रजिंदर शर्मा की अमेरिका में हत्या कर दी गई थी, जबकि होशियारपुर के रंजीत सिंह की लीबिया में मौत हो गई थी। दोनों ही के परिजन शव लाने का खर्च उठाने में असमर्थ है।
विज्ञापन


कमीशन की सिंगल बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि दोनों ही मामलों में मृतकों की देह भारत लाना पहली जरूरत है। कमीशन महसूस करता है कि पंजाब सरकार को इसमें तुरंत दखल देना चाहिए। ओवरसीज इंडियन अफेयर्स मंत्रालय ने प्रवासी भारतीयों के लिए कई स्कीमें चलाई हैं। जिनमें इंडियन कम्यूनिटी वेलफेयर फंड भी है। इसके जरिये मुसीबत में फंसे लोगों की मदद की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्कीम में विदेश में मारे गए भारतीयों केशव लाने या उनका वहीं अंतिम संस्कार करने का इंतजाम करने का भी प्रावधान है। विशेषकर उन मामलों में जहां स्पॉन्सर यह नहीं करना चाहता और परिजन खर्च उठाने में असमर्थ हैं। कमीशन ने प्रमुख सचिव (गृह) को इस संबंध में इस मामले में तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही आदेश की कॉपी ओवरसीज इंडियन अफेयर्स मंत्रालय, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव (एनआरआई मामले) को भी भेजी गई है। ताकि वे अपने स्तर पर कदम उठा सकें। क्योंकि मामला आपातकालीन है।

रजिंदर की हुई थी हत्या
अमृतसर निवासी रजिंदर शर्मा (45) की वाशिंगटन में बीते दिनों हत्या कर दी गई थी। वह अपने डिपार्टमेंटल स्टोर पर ड्यूटी कर रहा था। तभी एक व्यक्ति ने उसे धमका कर कैश मांगा। रजिंदर ने कैश दे दिया, उसके बाद भी उस व्यक्ति ने गोली मार दी। उसके बाद आए एक ग्राहक ने शव देखा। रजिंदर का परिवार शव यहां लाने का खर्च उठाने में असमर्थ है। कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने इस संबंध में परिवार को भरोसा दिया है। उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी बात की।

रंजीत की लीबिया में हुई मौत
गांव तलवंडी आर्या, होशियारपुर निवासी रंजीत सिंह (28) डेढ़ साल पहले रोजगार के सिलसिले में लीबिया गया था। दो अगस्त को रंजीत के साथियों ने उसके घरवालों को फोन करके बताया कि उसकी मौत हो गई है। हालांकि उन्होंने मौत का कारण नहीं बताया। उसके दोस्तों ने बताया कि उनके पास रंजीत के ढाई लाख रुपये हैं।


शव भारत भेजने के लिए उन्होंने परिजनों से दो लाख रुपये और मांगे। जिसके बाद रंजीत की मां भूपिंदर कौर ने डीसी होशियारपुर को अर्जी दी कि उनके बेटे के शव को यहां लाने का इंतजाम किया जाए। ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके। सांसद अविनाश राय खन्ना ने भी परिवार को मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed