फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   two IAS officers,want to, quit the government, Anuradha Gupta, shashibala Gulati

हरियाणा में IAS संकट, दो और अधिकारी चाहते है नौकरी छोड़ना, जानिए क्यों?

Fri, 16 Sep 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 Sep 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
two IAS officers,want to, quit the government, Anuradha Gupta, shashibala Gulati
cm khattar helicopter survey of gurgaon - फोटो : File Photo
हरियाणा कैडर के दो आईएएस अधिकारियों ने सरकार को अलविदा कहने का मूड बना लिया है। हरियाणा की तेजतर्रार अधिकारी अनुराधा गुप्ता और शशिबाला गुलाटी वीआरएस चाह रहे हैं। जिसके लिए दोनों अधिकारियों ने नोटिस दे दिया है। सरकार की प्रक्रिया पूरी होते ही दोनों अधिकारी नौकरी छोड़ देंगे।
विज्ञापन


आईएएस अधिकारी विवेक अत्रे पहले ही सरकार को अलविदा कह चुके हैं। चंडीगढ़ की डीसी रहीं अनुराधा गुप्ता कई पदों पर हरियाणा सरकार में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए उल्लेखनीय काम किया। स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव रहते हुए अनुराधा गुप्ता ने स्वास्थ्य सेवाओं को बुलंदियों पर पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन


सिविल अस्पतालों में माडर्नाइजेशन उन्हीं की देन है। इसके बाद वे केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर चली गईं। यहां भी उन्होंने अपने बेहतर काम के चलते कीर्तिमान स्थापित किए। अनुराधा गुप्ता के पति हरियाणा सरकार में भाजपा सरकार में मुख्य सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। गुप्ता दंपति की पहचान सूबे में सुलझे हुए अधिकारियों के तौर पर है। वर्तमान में अनुराधा गुप्ता जेनेवा में हैं। पिछले कई दिनों से अटकलें लग रही थीं कि अनुराधा गुप्ता वापिस आने के बाद हरियाणा में मुख्य सचिव के तौर पर तैनात हो सकती हैं। उनके नोटिस दिए जाने के साथ ही इन चर्चाओं पर विराम लग गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed