फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two hundred thousand cheated to give jobs online and start Google

ऑनलाइन नौकरी देने व गूगल पे शुरू करने का झांसा दे ठगे पौने दो लाख

Mon, 25 Jan 2021 02:44 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Two hundred thousand cheated to give jobs online and start Google
चंडीगढ़। ऑनलाइन नौकरी देने व गूगल पे शुरू करने का झांसा देकर दो अलग-अलग मामलों में जालसाजों ने दो युवतियों से एक लाख 89 हजार 785 रुपयों की ठगी कर ली। दोनों ही मामलों में शिकायत पुलिस को दी गई। जिसके बाद साइबर सेल ने संबंधित थाना पुलिस में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रवीना ने बताया कि वह मलोया निवासी है। उसका किसी कारण गूगल पे खाता बंद हो गया था। रवीना के पिता कमल ने बताया कि अक्तूबर 2020 में फिर से गूगल पे का इस्तेमाल करना चाहा। इस दौरान उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज में कस्टमर केयर से बात करने को कहा गया, उन्हें लगा कि कंपनी की तरफ से मैसेज आया है। इसके बाद उस व्यक्ति ने सारी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उनके बेटी रवीना के खाता से 99, 74 हजार और 585 रुपये कट गए। शिकायत पर मलोया थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में साइबर सेल को दी शिकायत में अंजलि धीमान ने बताया कि वह सेक्टर-43 निवासी है। बीते 19 नवंबर को उनके मोबाइल पर फोन आया। इस दौरान शख्स ने फोन पर नौकरी का ऑफर करते 1200 रुपये लेकर कागजात जमा करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि कि यह पैसे बाद में वापस कर देंगे, लेकिन इसके बाद उसने पंद्रह हजार और मांग। मना करने पर कहा कि अगर यह रुपये नहीं जमा कराएा तो बाकी के 1200 रुपये वापस नहीं होेंगे। इस पर 15 हजार रुपये और जमा कर दिए, लेकिन बावजूद इसके नौकरी नहीं दी गई। शिकायत पर सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। दोनों ही मामलों में मोबाइल नंबर के आधार पर साइबर सेल जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed