फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two henchmen of Happy Pasiyan arrested in Chandigarh, RDX and time bomb recovered

Chandigarh News: हैप्पी पासियां के दो गुर्गे चंडीगढ़ में गिरफ्तार, आरडीएक्स और टाइम बम बरामद

Fri, 09 May 2025 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two henchmen of Happy Pasiyan arrested in Chandigarh, RDX and time bomb recovered
चंडीगढ़। चंडीगढ़ को दहलाने के इरादे से पहुंचे आतंकी हैप्पी पासियां के दो गुर्गों को चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में आरडीएक्स और टाइम बम बरामद किया है। इनकी पहचान अमृतसर के रहने वाले जोबन और सुमन के ताैर पर हुई है। क्राइम ब्रांच के एसपी जसबीर सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह ने टीम के साथ दोनों बदमाशों को सेक्टर-39 की जीरी मंडी के पास वाले जंगल एरिया से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सतविंदर को सूचना मिली थी कि पासियां के दो गुर्गे चंडीगढ़ में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर ने टीम के साथ दोनों का पीछा किया और वारदात से पहले ही दबोच लिया। दोनों के पास से दो पिस्टल, गोलियां, आरडीएक्स और टाइम बम बरामद हुआ है। हैप्पी पासियां ने दोनों को वारदात को अंजाम देने के लिए भेजा था। पुलिस इस मामले में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने ही हैप्पी पासियां के कहने पर पंजाब के कई थानों पर भी हैंड ग्रेनेड अटैक किया था।
विज्ञापन




थाने काे उड़ाने का था इनपुट



आईबी ने हाल ही में चंडीगढ़ पुलिस से इनपुट साझा किया था कि हैप्पी पासियां चंडीगढ़ के साउथ एरिया के थाने को उड़ाने की साजिश रच रहा है। इनक निशाने पर सेक्टर 39 का थाना था। इनपुट के बाद पुलिस ने थानों की सुरक्षा बढ़ा दी थी। गाैरतलब है कि गैंगस्टर हैप्पी पासियां को बीते महीने अप्रैल में एफबीआई और अमेरिकी इमीग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article