{"_id":"592e5add4f1c1b5b3f8b457c","slug":"two-haryana-cops-caught-stealing-melons-terminated-from-service","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तरबूज ने छीन ली दो पुलिस वालों की नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरबूज ने छीन ली दो पुलिस वालों की नौकरी
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Updated Wed, 31 May 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस (डेमो पिक)
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी को तो क्या कहें, पुलिस वाले भी ये करतूत कर सकते हैं सोचा न था। देखिए सीसीटीवी में कैद हुई दो पुलिस वालों की शर्मनाक हरकत। मामला हरियाणा के जींद का है। सफीदों कस्बे की सब्जी मंडी से तरबूज चुराते दो पुलिस वाले सीसीटीवी में कैद हो गए।
इस घटना ने पूरे पुलिस विभाग को शर्मसार कर दिया है। पुलिस वालों की करतूत का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि पुलिस वाले ऐसी हरकत कर सकते हैं।
मामले में घायल होमगार्ड ने पुलिस में शिकायत दी तो हरकत का खुलासा हुआ। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो पुलिस वालों की पहचान स्पेशल पुलिस ऑफिस सुनेहरा सिंह और होमगार्ड पवन कुमार के रूप में हुई है और दोनों ने अपनी करतूत कबूल भी कर ली।

गार्ड ने रोका तो धमकाया और मारपीट की
beaten
सोमवार देर रात की यह घटना है। वीडियो में दिख रहा है कि बाइक पर दो पुलिस वाले आते हैं और तरबूत उठाने लगते हैं। उन्हें ऐसा करते मंडी के सुरक्षाकर्मी ने देख लिया तो वह उन्हें रोकने लगा, लेकिन पुलिस वालों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।
यहां तक कि उन्होंने उसे पीटा भी और तरबूज उठाकर चले गए। हंगामा होते देखकर आसपास लोग दौड़े आए और गार्ड को अस्पताल पहुंचाया। घायल गार्ड प्रेम बहादुर की शिकायत पर जींद एसपी शशांक आनंद ने मामला दर्ज कर लिया।
साथ ही एसपीओ सुनहेरा सिंह को बर्खास्त कर दिया। वहीं होमगार्ड को भी बर्खास्त करने की सिफारिश की है। क्योंकि होमगार्ड डिविजन हरियाणा पुलिस के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, इसलिए वे उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकते।